Home Rajasthan Ajmer सिविल डिफेंस के वालंटियर्स ने कलेक्ट्रेट परिसर कर दिया चकाचक

सिविल डिफेंस के वालंटियर्स ने कलेक्ट्रेट परिसर कर दिया चकाचक

0
सिविल डिफेंस के वालंटियर्स ने कलेक्ट्रेट परिसर कर दिया चकाचक

civil

अजमेर। नागरिक सुरक्षा अजमेर के स्टाफ व स्वयंसेवकों ने रविवार को कलेक्ट्रेट को कचरा मुक्त कर दिया।

कलेक्ट्रेट परिसर और जेएलएन अस्पताल परिसर में सफाई को लेकर स्वयंसेवकों ने सुबह करीब सात बजे से अभियान चलाया और देखते ही देखते संपूर्ण परिसर को कचरा मुक्त कर दिया।

खास बात यह रही कि कलेक्ट्रेट परिसर में सफाई अभियान जिला कलक्टर एवं नागरिक सुरक्षा अजमेर के नियंत्रक गौरव गोयल के नेतृत्व में शुरू किया गया। इस कार्य में अतिरिक्त जिला कलेक्टर किशोर कुमार, सुफियान चौहान, नागरिक सुरक्षा के उप अग्नि शमन अधिकारी हनुमान सहाय, प्रशांत झा, कैलाश पूरी, सुदर्शन दत्त, संजीव गर्ग, विजय यादव, पुरुषोत्तम तेजवानी, हरजिंदर भाटिया, अशोक शर्मा, भूपेंद्र सहित 100 स्वयं सेवकों ने श्रमदान किया।

सफाई अभियान पूर्ण होने पर ज़िला कलेक्टर गोयल स्वयंसेवकों के सराहना की। इसके बाद स्वयंसेवकों का दल जेएलएन अस्पताल पहुंचा तथा अस्पताल परिसर में कचरा एकत्र कर उसे कचरा पात्र में डाला।

https://www.sabguru.com/sweeper-real-sanitation-volunteer-devnani/