Home Entertainment रियालिटी शो सावधान इंडिया को होस्ट करेंगे सनी देओल

रियालिटी शो सावधान इंडिया को होस्ट करेंगे सनी देओल

0
रियालिटी शो सावधान इंडिया को होस्ट करेंगे सनी देओल
Sunny deol to host Reality show savdhaan India
Sunny deol to host Reality show savdhaan India
Sunny deol to host Reality show savdhaan India

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल रियालिटी शो ‘सावधान इंडिया’ की विशेष कड़ी को होस्ट करते नजर आएंगे। लाइफ ओके पर प्रसारित ‘सावधान इंडिया’ में देश के बढ़ते अपराधों को दिखाया जाता है। इस खास कड़ी में सनी दुष्कर्म के खिलाफ आवाज बुलंद करते नजर आएंगे।

सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म ‘घायल वन्स अगेन’ के प्रचार में व्यस्त हैं। सनी देओल शो के माध्यम से दर्शकों को जागरुक करते नजर आएंगे।

उनका उद्देश्य लोगों को देश में बढ़ते अपराधों के प्रति आवाज उठाने के लिए प्रेरित करना है। सनी देओल ने कहा कि वह इस शो की मेजबानी को लेकर उत्साहित हैं।