Home Entertainment …तो अब निर्माता बनेंगी बेबी डॉल सनी लियोनी

…तो अब निर्माता बनेंगी बेबी डॉल सनी लियोनी

0
…तो अब निर्माता बनेंगी बेबी डॉल सनी लियोनी
sunny leone to feature with her husband in a real life documentary
sunny leone to feature with her husband in a real life documentary
sunny leone to feature with her husband in a real life documentary

मुंबई। बॉलीवुड फिल्म जिस्म 2 से अपने अभिनय के करियर की शुरूआत करने वाली बेबी डॉल सनी लियोनी अब निर्माता बनने की तैयारी में जुटी हैं।

2012 में बॉलीवुड में पदार्पण करने वाली सनी लियोनी इंडस्ट्री में धीरे धीरे अपनी पहचान बना रही हैं। सनी अब फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी कदम रख सकती हैं। सनी और उनके पति डेनियल वेबर अपना नया प्रॉडक्शन हाउस खोलने की तैयारी में हैं।

डेनियल के पास पहले से ही लॉस ऐंजिलिस में एक प्रॉडक्शन हाउस है, लेकिन यह उससे बिल्कुल अलग होगा। इस नए प्रॉडक्शन बैनर का नाम भी नया होगा और यहां सिर्फ बॉलीवुड फिल्में ही प्रोड्यूस की जाएंगी। नए बैनर की शुरुआत अक्टूबर में होगी।

उल्लेखनीय है कि डेनियल भी अब बॉलिवुड में डेब्यू के लिए भी तैयार हैं। डेनियल सनी लियोनी के साथ फिल्म डेंजरस हुस्न में नजर आनेवाले हैं। इसके अलावा सनी की फिल्म एक पहेली लीला में भी वह कैमीयो रोल में नजर आएंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here