Home Entertainment कंडक्टर से फिल्मों में महानायक बने रजनीकांत

कंडक्टर से फिल्मों में महानायक बने रजनीकांत

0
super star rajinikanth celebrates his 64thbirthday
super star rajinikanth celebrates his 64thbirthday

मुंबई। बतौर बस कंडक्टर के तौर पर अपने करियर की शुरूआत कर दक्षिण भारतीय फिल्मों के महानायक बनने वाले रजनीकांत को यह मुकाम पाने के लिए कड़ा संघष्ाü करना पड़ा था।

12 दिसंबर 1950 को बैगलूरू में जन्मे रजनीकांत का मूल नाम शिवाजी राव गायकवाड था। वह बचपन के दिनों से हीं फिल्म अभिनेता बनना चाहते थे। शुरूआती दौर में रजनीकांत ने बस कंडक्टर के रूप में काम किया। इस दौरान रजनीकांत ने रंगमंच पर कुछ नाटकों में अभिनय भी किया। इसी दौरान तमिल फिल्मों के मशहूर निर्देशक केबालचन्द्र ने एक नाटक में रजनीकांत के अभिनय से काफी प्रभावित हुए।

वर्ष 1975 में के.बालचंद्र के निर्देशन में बनी तमिल फिल्म अपूर्वा रागनगल से रजनीकांत से अपने सिने करियर की शुरूआत की। इस फिल्म में कमल हसन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। वर्ष 1978 में प्रदर्शित तमिल फिल्म भैरवी में रजनीकांत को बतौर मुख्य अभिनेता के रूप में पहली बार काम करने का अवसर मिला। यह फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई साथ हीं रजनीकांत भी सुपरस्टार बन गए। वर्ष 1980 में रजनीकंात की एक और सुपरहिट फिल्म बिल्ला प्रदर्शित हुई। बिल्ला अमिताभ की सुपरहिट फिल्म डॉन की रिमेक थी।

वर्ष 1983 में प्रदर्शित फिल्म अंधा कानून के जरिये रजनीकांत ने बॉलीवुड में भी कदम रख दिया। इस फिल्म में रजनीकांत की भूमिका ग्रे शेडस लिए हुए थी। दर्शकों को रजनीकांत का अंदाज काफी पसंद आया। अंधा कानून टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई। इसी दौरान रजनीकांत ने जॉन जॉनी जर्नादन में तिहरी भूमिका निभाई हालांकि यह फिल्म टिकट खिड़की पर कोई करिश्मा नहीं दिखा सकी।

90 के दशक में रजनीकांत दक्षिण भारतीय फिल्मों के महानायक बन गए। इस दौरान रजनीकांत ने जितनी भी फिल्मों में काम किया सभी ने टिकट खिड़की पर शानदार प्रदर्शन किया। वर्ष 2002 में रजनीकांत की महात्वाकांक्षी फिल्म बाबा प्रदर्शित हुई हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई। बाबा का स्क्रीनप्ले रजनीकांत ने खुद तैयार किया था।

वष्ाü 2005 में प्रदर्शित फिल्म चंद्रमुखी से रजनीकांत ने एक बार फिर से अपनी शानदार वापसी की। वर्ष 2007 में रजनीकांत की फिल्म शिवाजी द बॉस प्रदर्शित हुई। इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए। शिवाजी द बॉस भारतीय सिनेमा के इतिहास की पहली फिल्म बनी जिसमें हॉलीवुड की रेजोल्यूशन तकनीक का इस्तेमाल किया गया।

वर्ष 2010 में रजनीकांत की फिल्म रोबोट प्रदर्शित हुई। इसफिल्म में रजनीकांत के अपोजिट ऎश्वर्या राय थी। रोबोट ने 255 करोड़ रूपए से अधिक की कमाई कर नया इतिहास रच दिया। रोबोट रजनीकांत की तमिल फिल्म इंथीरन का हिंदी वर्सन था। रजनीकांत की फिल्म लिंगा 12 दिसंबर को उनके जन्मदिन के अवसर पर प्रदर्शित हो रही है। फिल्म में रजनीकांत ने दोहरी भूमिका निभाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here