Home India City News अंडरवर्ल्ड डॉन अब्बू सलेम का शार्प शूटर गिरफ्तार

अंडरवर्ल्ड डॉन अब्बू सलेम का शार्प शूटर गिरफ्तार

0
अंडरवर्ल्ड डॉन अब्बू सलेम का शार्प शूटर गिरफ्तार
suspected sharpshooter of abu salem arrested
suspected sharpshooter of abu salem arrested
suspected sharpshooter of abu salem arrested

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के कुख्यात शार्प एक शूटर जान उस्मान खान(35) को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक इस पर बॉलीवुड हस्तियों को वसूली के लिए धमकाने, हत्या, नकली नोट की सप्लाई और शस्त्र अधिनियम जैसे कई संगीन मामले दर्ज है। गिरफ्तारी के दौराने इसके पास से एक पिस्टल ओर तीन जिंदा कारतूस की बरामद हुई है।
संयुक्त आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि उस्मान ने अब्बू सलेम के इशारे पर बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों को वसूली के लिए निशाने पर लिया था और उन्हें प्रोटेक्शन मनी न देने पर जान से मारने की धमकी देता था।
उसने इसी तरह के एक मामले में मुंबई में बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन के पति फिल्म निर्माता अनिल थडानी को भी धमकी दी थी। इसी मामले में उसे सन् 2000 में मुंबई की बांद्रा थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार भी किया गया था।
18 अप्रैल को अपराध शाखा के पूर्वी रेंज को एक गुप्त सूचना मिली कि कुख्यात भगौड़ा अपराधी उस्मान आईएसबीटी कश्मीरी गेट पर अपने किसी साथी से मिलने आने वाला है।
इसी बीच सहायक पुलिस आयुक्त अशोक चांद की देख-रेख में एक टीम बनाई गई। जिसने उक्त स्थान से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ के दौरान उसने बताया कि 1996 में मुंबई में वो सलेम के शार्प शूटर वसीम के संपर्क में आया था। जो कि टी-सीरीज कम्पनी के मालिक और फ़िल्म निर्माता गुलशन कुमार का हत्यारोपी है।
इसी ने उस्मान की पहचान सलेम से कराई। सलेम के इशारे पर उसने आफताब भटकी के जाली नोट के धंधे को नेपाल और बाग्लादेश के रास्ते भारत में फैलाना शुरु किया। इसी बीच उसे साल 2000 में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
जेल से छूटने के बाद उसने मुंबई का फिर से रुख किया और अब्बू सलेम के कहने पर बॉलीवुड की मशहुर हस्तियों से वसूली करने लगा। इसी साल उसे अनिल थडानी धमकाने के मामले में गिरफ्तार किया गया।
कैद से निकलने के बाद वह दिल्ली पहुंचा और यहां फिर से अपराधिक गतिविधियों में जुट गया। दिल्ली पुलिस ने 2010 में इसे एक व्यवसायी की हत्या और अवैध हथियार रखने के मामले में गिरफ्तार किया। इस मामले में बेल पर बाहर आने के बाद उस्मान कभी लौटकर जेल नहीं गया।
जिसके बाद तीन मामलों में अदालत में भगौड़ा घोषित कर दिया। उसने अपराध शाखा को यह भी बताया कि वह सलेम के कहने पर बॉलीवुड गायक दलेर महंदी और फिल्म निर्माता राकेश रोशन पर वसूली के लिए की गई फायरिंग कांड में भी शामिल था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here