Home Sports Cricket सूजी बेट्स बनीं महिला वनडे व टी-20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर

सूजी बेट्स बनीं महिला वनडे व टी-20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर

0
सूजी बेट्स बनीं महिला वनडे व टी-20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर
Suzie Bates became ICC Women's ODI and T20 Cricketer of the Year 2016
Suzie Bates
Suzie Bates became ICC Women’s ODI and T20 Cricketer of the Year 2016

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स को आईसीसी वनडे तथा टी-20 महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर के अवार्ड सम्मानित किया गया है।

इसी के साथ 29 साल की सूजी एक ही साल में वनडे और टी-20 पुरस्कार पाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। आईसीसी ने यह पुरस्कार 14 सितम्बर 2015 से 20 सितम्बर 2016 के दौरान खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर दिया है। इसमें भारत की मेजबानी में हुए आईसीसी महिला टी-20 विश्वकप और महिला चैंपियनशिप भी शामिल हैं।

अपनी कप्तानी में न्यूजीलैंड को टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल तक पहुंचाने वाली सूजी ने आठ वनडे में 472 रन बनाए और आठ विकेट भी लिए हैं। इसके अलावा उन्होंने टी-20 में सर्वाधिक 429 रन बनाए हैं। सूजी को 2013 में वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला वनडे खिलाड़ी का पुरस्कार भी मिल चुका है।