Home Karnataka Bengaluru तंजानिया की छात्रा से बदसलूकी, राहुल गांधी ने की निंदा

तंजानिया की छात्रा से बदसलूकी, राहुल गांधी ने की निंदा

0
तंजानिया की छात्रा से बदसलूकी, राहुल गांधी ने की निंदा
Tanzania student assault case : Rahul Gandhi seek report from karnataka cm
Tanzania student assault case : Rahul Gandhi seek report from karnataka cm
Tanzania student assault case : Rahul Gandhi seek report from karnataka cm

नई दिल्ली। तंजानिया की छात्रा के साथ कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में हुई बदसलूकी की निंदा करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने राज्य की सिद्दारमैया सरकार से इस मामले में रिपोर्ट तलब की है।

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर गुरुवार को बताया कि कांग्रेस पार्टी घटना की निंदा करती है। पुलिस को दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। मामले में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने राज्य सरकार से कहा है कि तत्काल एक रिपोर्ट भेज कर प्रकरण के सम्बन्ध में पूरी जानकारी दी जाए।

जानकारी हो कि शनिवार को बेंगलुरु में एक विदेशी की कार के नीचे आने से एक महिला की मौत से नाराज लोगों ने पहले, कार चला रहे विदेशी छात्र की पिटाई की और उसकी कार को आग लगा दी।

उसी दौरान उग्र भीड़ ने वहां से गुजरने वाली तंजानिया की छात्रा के साथ भी बदसलूकी की और उसके कपड़े फाड़ दिए। इस मामले में पुलिस अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here