Home Business Auto Mobile टाटा की नई टियागो कार लॉन्च, कीमत 3.20 लाख रूपए

टाटा की नई टियागो कार लॉन्च, कीमत 3.20 लाख रूपए

0
टाटा की नई टियागो कार लॉन्च, कीमत 3.20 लाख रूपए
Tata motors launches tiago hatchback, priced at rs 3.20
Tata motors launches tiago hatchback, priced at rs 3.20
Tata motors launches tiago hatchback, priced at rs 3.20

मुंबई। टाटा ने अपनी बहुप्रतीक्षित कार टियागो को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे 3.20 लाख रूपए की शुरूआती कीमत में उतारा है। जबकि इसके टॉप एंड मॉडल की कीमत 5.54 लाख रूपए (एक्स शोरूम) रखी गई है।

इस कार को पेट्रोल और डीजल मॉडल्स में 5-5 वेरियंट्स में उतारा गया है। टियागो टाटा की यह वही कार है जिसे ऑक्टो एक्सपो 2016 में जिका नाम से पेश किया गया था। लेकिन बाद में इसका नाम बदलकर टियागो रखा गया।

इस कार के नाम में यह बदलाव जिका वायरस की वजह से किया गया है। कंपनी के मुताबिक यह उसकी प्रीमियम फीचर्स वाली यूनीक कार है।

टाटा टियागो एक्सओ इंपैक्ट डिजाइन थीम पर बनाया गया है। इसी वजह से टियागो अब तक आई सभी टाटा कारों से अलग दिखाई पड़ती है। इसके इंटीरियर को आकर्षक और नयापन दिया गया है।

टाटा की इस नई कार में सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा गया है। इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी और सीएससी (कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल) जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

हालांकि माना जा रही है ये सारे फीचर्स इस कार के बेस वेरिएंट से ही ऑप्शनल तौर पर मिलेंगे। जबकि टॉप एंड वेरियंट्स में स्टैंडर्ड तौर पर मिलेंगे।