Home India City News अपहृत लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी फरार

अपहृत लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी फरार

0
अपहृत लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी फरार
teenage girl abducted and gangraped by two in bhind
teenage girl abducted and gangraped by two in bhind
teenage girl abducted and gangraped by two in bhind

भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले के लहार विकासखंड के आलमपुर में एक नाबालिग लड़की का अपहरण करने के बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आलमपुर निवासी 17 वर्षीय लड़की रात्रि में घर में सो रही थी तभी पड़ोस में रहने वाला गोलू त्रिपाठी और उसका दोस्त लहीक खान कट्टे की नोक पर उसका अपहरण कर लिया और गांव के बाहर ले जाकर दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

सुबह पीडि़ता को धमकी देकर छोड़ दिया। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर शुक्रवार को आरोपी गोलू त्रिपाठी और उसके साथी लहीक खान के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।