Home India City News फतेहपुर में विहिप के कार्यक्रम में बवाल, फायरिंग और आगजनी

फतेहपुर में विहिप के कार्यक्रम में बवाल, फायरिंग और आगजनी

0
फतेहपुर में विहिप के कार्यक्रम में बवाल, फायरिंग और आगजनी
tension in fatehpur after communal clashes on makar sankranti, 6 shops and 3 vehicles were set on fire

लखनऊ/फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में विश्व हिन्दू परिषद के कार्यक्रम के दौरान गुरूवार को बवाल हो गया। बवाल करने वाले लोगों ने फायरिंग भी की और कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया। गोली लगने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र स्थित रामतलाई मंदिर में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन था। इसे विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रवीण भाई तोगडि़या संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति भी उपस्थित थीं।

tension in fatehpur after communal clashes on makar sankranti, 6 shops and 3 vehicles were set on fire
tension in fatehpur after communal clashes on makar sankranti

इसी बीच विहिप से जुड़े लोगों ने शहर में जुलूस निकाला। बताया जाता है कि जुलूस पर दारागंज इलाके में कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। इसके बाद दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। लोग बवाल करने लगे। जगह-जगह हिंसा और आगजनी की घटनाएं शुरू हो गईं। क्षेत्र की कई दुकानों में तोड़फोड़ के बाद आग लगा दी गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बवाल करने वाले लोगों ने इस दौरान फायरिंग भी की। दो युवकों रमेश और रवि को गोली लगी है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बवाल के दौरान कई पुलिस कर्मी भी घायल हो गए।

tension in fatehpur after communal clashes on makar sankranti, 6 shops and 3 vehicles were set on fire
tension in fatehpur after communal clashes on makar sankranti, 6 shops and 3 vehicles were set on fire

घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल और पीएसी को मौके पर तैनात कर दिया गया। स्थिति पर नियंत्रण करने के लिए जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक समेत सभी आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

स्थिति पर नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से जहानाबाद में धारा 144 लागू कर दी। दूसरे जनपदों से भी पुलिस फोर्स को बुला लिया गया फतेहपुर में चारों तरफ से नाकेबंदी कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक राजीव मल्होत्रा के अनुसार इस समय स्थिति नियंत्रण में है।

VHP leader Praveen togadia
जहानाबाद में वीएचपी लीडर तोगडिया की सभा में बवाल के बाद स्थिति संभालते पुलिस अधिकारी

बवाल के बाद विहिप नेता प्रवीण भाई तोगडि़या ने फतेहपुर जिला और पुलिस प्रशासन को पूरी तरह से फेल बताया है। पुलिस प्रशासन ने उन्हें सुरक्षित निकालकर घाटमपुर के रास्ते कानपुर पहुंचाया।

राजीव मल्होत्रा ने बताया कि जहानाबाद थाना क्षेत्र में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन स्थल के बाहर कार्यक्रम से पहले शामिल होने आ रहे पक्ष से निकटवर्ती दूसरे पक्ष के लोगों से कहासुनी हुई। इसके बाद वहां दुसरे पक्ष की ओर से छिटाकशीं की गई तो मामला तूल पकड़ लिया और विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष ने जुलूस पर कट्टे से फायर किया, जिससे रमेश और रवि घायल हो गए।

violence in fatehpur in VHP leader Praveen togadia meeting, Firing And Stone plotting
violence in fatehpur in VHP leader Praveen togadia meeting, Firing And Stone plotting

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मकर संक्रांति के अवसर पर यहां परम्परागत जुलूस निकाला जाता रहा है। इस बार हिन्दू सम्मेलन को आयोजित किया गया था। इसमें जुलुस को पहुंचना था। इसके लिए भारी संख्या में युवा शामिल हुए थे। एक केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और विहिप नेता तोगडि़या भी जुलुस में शामिल थे।