Home World केन्या : खदान के कर्मचारियों पर आतंकी हमला, 36 की मौत

केन्या : खदान के कर्मचारियों पर आतंकी हमला, 36 की मौत

0

nairobi

नैरोबी। केन्या की सीमा सोमालिया के मैंडरा काउंटी में एक संदिग्ध बंदूकधारी ने खदान में काम कर रहे 36 कर्मचारियों पर फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी। यह जानकारी आज केन्या की मिडिया ने दी।
जानकारी के मुताबिक सोमालिया के खादान में संदिग्ध अल-शबाब आतंकी द्वारा किए गए हमले में 36 कर्मचारियों की मौत हो गई। केन्या रेड क्रॉस ने बताया कि खदान मैनडारा शहर से करीब 15 किलो मीटर की दूरी पर है।
गौरतलब है कि करीब एक माह पहले इसी क्षेत्र से अल-शबाब आतंकियों ने नैरोबी की एक बस पर कब्जा कर करीब 28 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here