Home Breaking महाराष्ट्र के ठाणे में इमारत ढही, कई लोगों के दबे होने की आशंका

महाराष्ट्र के ठाणे में इमारत ढही, कई लोगों के दबे होने की आशंका

0
महाराष्ट्र के ठाणे में इमारत ढही, कई लोगों के दबे होने की आशंका
Thane Building collapse : at least one dead, 17 feared trapped
Thane Building collapse : at least one dead, 17 feared trapped
Thane Building collapse : at least one dead, 17 feared trapped

ठाणे। महाराष्ट्र में ठाणे के भिवंडी में शुक्रवार को तीन मंजिला इमारत के ढहने से कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

ठाणे की आपदा प्रबंधन इकाई के मुताबिक नवी बस्ती के केजी नगर में शुक्रवार सुबह लगभग नौ बजे यह इमारत ढह गई। दो लोगों को बचा लिया गया है, जिनकी स्थिति गंभीर है। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारी ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि मलबे में पांच और लोग फंसे हो सकते हैं।बचाव कार्यो के लिए शहर के अग्निशमन विभाग, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की दो टीमों और अन्य एजेंसियों को मुस्तैद किया गया है।