Home Azab Gazab द टुनाइट शो में चिकन खाने की रेस प्रियंका का जलवा

द टुनाइट शो में चिकन खाने की रेस प्रियंका का जलवा

0
द टुनाइट शो में चिकन खाने की रेस प्रियंका का जलवा
the tonight : priyanka chopra beats jimmy fallon in a hot wings eating contest
the tonight : priyanka chopra beats jimmy fallon in a hot wings eating contest
the tonight : priyanka chopra beats jimmy fallon in a hot wings eating contest

लॉस एंजिलिस। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में अपना परचम लहरा रही हैं। इनदिनों वे अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म बेवॉच की शूटिंग कर रही हैं।

वहीं दूसरी तरफ वे अमरीकी टीवी शो क्वांटिको में नजर आनेवाली हैं। हाल ही में अमरीका के लोकप्रिय टॉक शो द टुनाइट शो स्टारिंग जिमी फैलन में नजर आई जहां उन्होंने चिकन खाने की रेस लगाई और जिमी फैलन को हरा दिया।

the tonight : priyanka chopra beats jimmy fallon in a hot wings eating contest
the tonight : priyanka chopra beats jimmy fallon in a hot wings eating contest

प्रियंका इनदिनों अमेरिका में बेवॉच की शूटिंग कर रही है। हाल ही में उनकी बॉलीवुड फिल्म जय गंगाजल रिलीज हुई जिसमें मैरीकॉम अभिनेत्री ने पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है।

दरअसल जिमी फैलन ने प्रियंका को चिकन विंग्स खाने की चुनौती दी थी। प्रियंका ने इस चुनौती को स्वीकार किया और उन्हें हरा भी दिया।

हाल ही में प्रियंका ऑस्कर अवार्ड के रेट कार्पेट पर नजर आई थी। व्हाइट गाउन में बेहद ही खूबसूरत नजर आई थी जिसकी तसवीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। बेवॉच में डेविड हेसलहॉफ और पामेला एंडरसन भी मुख्य भूमिका में हैं।