Home Health स्वास्थ्य समस्याओं के लिए फायदेमंद हैं काले अंगूर

स्वास्थ्य समस्याओं के लिए फायदेमंद हैं काले अंगूर

0
स्वास्थ्य समस्याओं के लिए फायदेमंद हैं काले अंगूर
These are beneficial for health problems.

These are beneficial for health problems.

गर्मी के मौसम के लिए ठंडक भरा एक स्वादिष्ट फल है अंगूर। इन दिनों में हरे अंगूर के अलावा काले अंगूर भी खूब पसंद किए जाते हैं। हल्के लाल और गहरे काले रंग के अंगूर स्वाद में तो मीठे हैं ही,सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद हैं। अगर आप नहीं जानते, तो जरूर जानिए काले अंगूर जो आप के स्वास्थ्य समस्याओं के जरुरी हैं।

कम पका हुआ खाना कैसे हैं हमारी सेहत के लिए फायदेमंद

1 काले अंगूर अल्जाइमर के मरीजों के लिए फायदेमंद है। इसमें मौजूद रेसवेराट्रोल नामक तत्व अल्जाइमर से लड़ने में बेहद प्रभावकार है, साथ ही यह न्यूरो डि-जनरेटिव डिसीज में भी काफी फायदेमंद होता है।

2. इसमें फ्लेवेनॉइड्स के अलावा ऐसे कई तत्व मौजूद हैं जो हृदय रोगों से लड़ने में मददगार साबित होते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हार्ट अटैक, रक्त का थक्का जमना और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं…

पेट की समस्या को दूर करेगा यह घरेलू उपाय!

3. अगर आप वजन बढ़ने की समस्या से परेशान हैं, तो काले अंगूर का सेवन आपकी यह समस्या हल कर सकता है। यह रक्त में कोलेस्ट्रॉल के निर्माण को रोकता है और मोटापे के अलावा अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से भी बचाता है।

4. शरीर में यूरि‍क एसिड का स्तर अधि‍क होने पर काले अंगूर का सेवन फायदेमंद होगा। यह शरीर में यूरिक एसिड के बढ़े हुए स्तर को कम करता है जिससे किडनी पर भार नहीं बढ़ता और किडनी भी स्वस्थ रहती है।

गर्मियों में पेट के साथ-साथ दिमाग के लिए भी रामबाण है…

5. कैंसर से बचाव के लिए काले अंगूर फायदेमंद है। खास तौर से  त्वचा के कैंसर से बचने के लिए इसका सेवन बेहद प्रभावी तरीका है।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE