Home Latest news लंबे समय तक जवानी को कायम रखना हैं तो खाए यह पदार्थ

लंबे समय तक जवानी को कायम रखना हैं तो खाए यह पदार्थ

0
लंबे समय तक जवानी को कायम रखना हैं तो खाए यह पदार्थ
This material may not have long to preserve youth

This material may not have long to preserve youth

आजकल देखा गया हैं की 30 से 40 की उम्र में कई बीमारियां उत्पन्न हो जाती हैं लेकिन क्या आपने कभी इस बात पर गोर किया हैं की ऐसा क्यों होता हैं। नहीं ना दरअसल आजकल का पदार्थ और खान पान में इतना केमिकल होता हैं की वो हमारी उम्र को कम कर देता हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो हम आपके लिए कुछ उपाय लाये हैं जिसको आप फॉलो कर जवान दिख सकते हैं।

आवंले के ज्यूस में छिपे है यह राज़, जानिए!

आज आपको ऐसे आहार के बारे में बताते है जिन्हें खानेे से आप जवां दिखेगी और आपको जवां दिखने के लिए आपको किसी भी ब्यूटी प्रॉडेक्ट की जरूरत नहीं पड़ेगी।

1.अनाज- अनाज में विटामिन, फाइबर, मिनरल और एंटीऑक्साइड की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जो हमारी त्वचा की कोशिकाओं को मजबूत बनाने में हमारी सहायता करता है। इसके साथ ही साथ ये हमें बुढ़ापे से दूर रखता है। अनाज खाने से आप अपने वजन को भी कंट्रोल में रख सकते हैं।

2.बादाम- ये तो हम जानते ही है कि सुबह खाली पेट बादाम खाने से हमारी याद्दाश्त तेज होती है। बादाम हमारी त्वचा के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। बादाम में एंटीऑक्सीडेंट, फाइटोकेमिकल्स, विटामिन, मिनरल और ओमेगा-3 होता है। यह हमें बुढापे से दूर रखने में हमारी सहायता करता है।

चीनी हैं कैसे हमारी सेहत के लिए लाभकारी

3.दही- दही खाने से हमारे शरीर को फास्फोरस और विटामिन डी मिलता है, जो हमारे सेहत के लिए बहुत ही फायेदेमंद होता है। दही के द्वारा कैल्शियम को एसिड के रूप में बदल देने की क्षमता होती है। दही खाने से हमारी त्वचा में ग्लो रहता है। दही त्वचा में नमी को बनाएं रखता है और कील- मुंहासों से हमें छुटकारा दिलाता है और धूप से होने वाले नुकसान को कम कर देता है।

4.टमाटर- टमाटर हमारी त्वचा को अल्ट्रावायलेट किरणों के दुष्प्रभावों से बचाता है। इसका उपयोग करने से हमारी त्वचा में नमी बनी रहती है।

5.अंगूर- अंगूर में रेसवेरेट्रॉल और पोलीफेनॉल होता है और ये दोनों ही हमारे बूढ़े होने वाली प्रक्रिया को सकिय बनाने में हमारी सहायता करते हैं। इसके साथ ही साथ इससे हमारे शरीर की ऊर्जा बढ़ती है।

इन नुस्खों से गर्मियों में ऐसे रखे त्वचा का खास ख्याल

6.मछली- मछली का सेवन करने से हमारे चेहरे की चमक बरकरार रहती है, साथ ही इसका सेवन करने से हमारे बाल मजबूत और कोमल होते हैं। जब हम मच्छी का सेवन करते हैं, तो हमारे चेहरे की झुरियां कम होने लगती है, इसके साथ ही हमारे चेहरे पर सूरज की किरणों का असर भी कम हो जाता है। यही कारण है कि हम इसका सेवन करके जवां रहते हैं।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News