Home Astrology राशिफल कैसा रहेगा आपके लिए गुरुवार का दिन, जानें यहां अपने राशिफल से

राशिफल कैसा रहेगा आपके लिए गुरुवार का दिन, जानें यहां अपने राशिफल से

0
राशिफल कैसा रहेगा आपके लिए गुरुवार का दिन, जानें यहां अपने राशिफल से
Horoscope
Sunday horoscopes and auspicious coincidence
Sunday horoscopes and auspicious coincidence

गुरुवार, 9 मार्च 2017 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़े आज का भविष्यफल।

युगाब्ध-5118, विक्रम संवत 2073, राष्ट्रीय शक संवत-1938 सूर्योदय 06.08, सूर्यास्त 05.52, वसंत-ऋतु, रवि-उत्तरायण पुष्य नक्षत्र शाम 05.03 तक, तदुपरांत अश्लेषा नक्षत्र सुकृत द्वादशी व्रत, मीने बुध, मूल प्रारंभ शाम 5.02 से फाल्गुन शुक्ल पक्ष द्वादशी।

मेष राशि :RASHI SABGURU.COM

आज का दिन आपके लिए प्रभावशाली रह सकता है। कार्यक्षेत्र में काफी बदलाव आने की संभावना बनी हुई है। भविष्य में सुविधा और व्यवस्था के बेहतर साधन मिलने के आसार है। कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों का साथ मिल सकता है।

वृष राशि :VRASHAB SABGURU.COM

आज का दिन आपके लिए वर्चस्ववादी रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में एकाग्रता का केन्द्रबिन्दु आपको सफलता दिला सकता है। कारोबारीयों को बड़ा मुनाफा मिलने के संकेत मिल रहे हैं। मित्रों का सहयोग मिल सकता है।

मिथुन राशि : mithun sabguru.com

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रह सकता है। आप होने वाले लाभ से अभीभूत रहे सकते हैं। आज कुछ फायदे के अवसर मिल सकते हैं। परिश्रम का अच्छा परिणाम जल्द मिल सकता है। कामयाब व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। भौतिक सुविधाओं की कमी दूर हो सकती हैं।

कर्क राशि : RASHI SABGURU.COM

आज का दिन आपके लिए तनावपूर्ण रह सकता है। कार्यक्षेत्र के संकट आपको मानसिक परेशानी दे सकते हैं। महत्वपूर्ण काम लंबित रह सकते हैं। धैर्य से काम लें और समय आने पर साहस का परिचय दें। आपकी कार्यशैली प्रभावित हो सकती है। मुश्किल समय में आपका भाग्य ही साथ दे सकता है।

सिंह राशि : horoscope sabguru.com

आज का दिन आपके लिए सुस्त रह सकता है। आज व्यापार में उतार-चढ़ाव रह सकता है। आप अपने कार्यक्षेत्र में अधिक सक्रिय नहीं हो पाएंगे। आपका ध्यान समाजसेवा के प्रति आकर्षित हो सकता है। आपकी सामजिक छवि में लाभ भी मिल सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ संबंध बेहतर हो सकते हैं।

कन्या राशि :kanya rashi sabguru.com

आज का दिन आपके लिए फ़ायदेमंद रह सकता है। समय बड़े फायदे होने के संकेत दे रहा है। कुछ लाभकारी संदेश और पत्र आपको मिल सकते हैं। आपका पहले से बिगड़ा हुआ स्वास्थ्य कुछ हद तक सुधार ला सकता है। आपको स्वास्थ्य के प्रति अभी आश्वस्त होकर नहीं बैठना चाहिए।

तुला राशि :tula rashi sabguru.com

आज का दिन आपके लिए अच्छा रह सकता है। आपका रुझान बौद्धिक कार्य, लेखन और अध्ययन के प्रति रह सकता है। आपकी आमदनी में निश्चित रूप से वृद्धि होने के संकेत हैं। आज भी कुछ ऐसा अवसर आ सकता है जहां आपको सामथ्र्य और धैर्य से काम लेना पड़ेगा क्योंकि समय आपके कार्यक्षेत्र में विघ्न और बाधाओं को इंगित कर रहा है।

वृश्चिक राशि :vrikshika rashi sabguru.com

आज का दिन आपके लिए आशाजनक रह सकता है। एक साथ कई प्रकार के कार्य हाथ में लेने का प्रयास न करें। अपना ध्यान केवल महत्वपूर्ण और जरूरी काम पर केन्द्रित करने का प्रयास करें। आपके आचरण की लोग तारीफ कर सकते हैं। आज समाज में किसी निसहाय की आर्थिक सहयता कर पुण्य कमा सकते हैं।

धनु राशि :dhanu rashi sabguru.com

आज का दिन आपके लिए उत्साहवर्धक रह सकता है। आपके पराक्रम और कार्यशैली को देखकर सभी लोग अचम्भे में पड़ सकते हैं। आपके सहकर्मी या पार्टनर आपके लिए हुए आर्थिक फैसलों का सम्मान कर सकते हैं।

मकर राशि :makar rashi sabguru.com

आज का दिन आपके लिए सामान्य रह सकता है। भरसक प्रयास के बावजूद करने के बावजूद आपको खर्च अधिक और लाभ कम की परिस्थिति झेलनी पड़ सकती है। मुनाफे में रुकावट आने से आपको अपनी वर्क स्ट्रेटजी बदलनी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है।

कुंभ राशि : kumbh rashi sabguru.com

आज का दिन आपके लिए अस्तव्यस्त रह सकता है। घरेलू जिम्मेदारियों को समय पर पूरा कर पाएंगे। अत्यधिक व्यस्त रहने के कारण आपको अपने कार्यक्रमों में थोड़ा संशोधन करना पड़ सकता है। सपरिवार किसी सामाजिक समारोह में हिस्सा ले सकते हैं।

मीन राशि : meen rashi sabguru.com

आज का दिन आपके लिए श्रेष्ठ रह सकता है। आपका भाग्य भी साथ देने में असमर्थ रह सकता है। बहुत मेहनत और परिश्रम के बाद कार्य स्तिथि कुछ फायदेमंद हो सकती है। आप मात्र अपने कर्म के बलबूते पर भाग्य का निर्माण कर सकने में सफल हो सकते हैं। कुछ लाभकारी अवसर भी मिल सकते हैं।