Home India City News इंदौर : चिड़ियाघर में पिंजरे से बाहर निकली बाघिन, मचा हड़कंप

इंदौर : चिड़ियाघर में पिंजरे से बाहर निकली बाघिन, मचा हड़कंप

0
इंदौर : चिड़ियाघर में पिंजरे से बाहर निकली बाघिन, मचा हड़कंप
tiger breaks out again of indore zoo cage, created a stir
tiger breaks out again of indore zoo cage, created a stir
tiger breaks out again of indore zoo cage, created a stir

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के नवलखा क्षेत्र में स्थित चिडिय़ाघर में सोमवार को सुबह पिंजरे में बंद बाघिन जमुना फिर बाहर आ गई। जू के पीछे के इलाके में पहुंच गई।

बाघिन के पिंजरे से बाहर आने की घटना बीते 15 दिन में दूसरी बार घटी है। लोगों ने उसे पिंजरे से बाहर घूमते देखा, तो घबरा गए, जिससे चिडियाघर में हड़कंप मच गया।

कर्मचारियों को इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने फौरन बाघिन को पकड़ा और पिंजरे में बंद कर दिया।

बता दें कि इस तरह की घटना 15 दिन पहले भी घट चुकी है, जब बाघिन जमुना पिंजड़े से छलांग लगाकर बाहर आ गई थी। उस समय बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे, जिन्होंने अधिकारियों को तुरंत जानकारी दी थी।

जू कर्मियों ने जानकारी मिलते ही बाघिन को पकड़कर वापस पिंजरे में पहुंचा दिया, लेकिन 15 दिन में दूसरी बार इस तरह की घटना से जू प्रबंधन पर लापरवाही बरतने के आरोप लग रहे हैं।

हालांकि, जू अधिकारियों का कहना है कि यहां दर्शकों की सुरक्षा की पूरी व्यवस्था है। बाघिन को बाहर घूमते देख यहां तैनात अमला फौरन हरकत में आ गया और बाघिन को पकड़कर तुरंत पिंजरे में बंद कर दिया है।

अधिकारियों का कहना है कि जानवरों के उनके बाड़े से निकलने की घटना फिर नहीं घटेगी, इसके लिए सभी तरह की व्यवस्थाओं की जांच करके उन्हें पुख्ता किया जाएगा।

बता दें कि सोमवार को जू का अवकाश था, इसलिए ज्यादा भीड़ नहीं थी। वरना बड़ा हादसा होने की संभावना थी।