Home Health स्तन कैंसर से बचना है तो अपनाए यह तरीके

स्तन कैंसर से बचना है तो अपनाए यह तरीके

0
स्तन कैंसर से बचना है तो अपनाए यह तरीके
To avoid breast cancer, follow these methods

To avoid breast cancer, follow these methods

सबगुरु न्यूज़: आज एक दौर में बदलती जीवनशैली में हम अपनी सेहत पर ध्यान नहीं देते और गंभीर बीमारियों के शिकार बन जाते हैं, खासकर महिलाएं। इन बीमारियों में सबसे खतरान बीमारी है कैंसर। भारत में महिलाओं में कैंसर के मामलों में 27 प्रतिशत मामले स्तन कैंसर के हैं। इस बीमारी का खतरा 30 की उमर के बाद बढ़ जाती है। 50 से 64 वर्ष की उम्र में भी हो सकती है। आंकड़ों के मुताबिक, 28 में से किसी एक महिला को जीवनकाल में कभी न कभी स्तन कैंसर होने का अंदेशा रहता है।

पिले दातों से हैं परेशान तो अपनाए ये घरेलु उपाय, 3 मिनट में हो जाएंगे चमकते सफ़ेद दांत

आईएमए के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. के. के. अग्रवाल ने कहा, “यह ज्ञात हो चुका है कि डीएनए में अचानक से होने वाले परिवर्तनों के कारण सामान्य स्तन कोशिकाओं में कैंसर हो जाता है। यद्यपि इनमें से कुछ परिवर्तन तो माता-पिता से मिलते हैं, लेकिन बाकी ऐसे परिवर्तन जीवन में खुद ही प्राप्त होते हैं। प्रोटोओंकोजीन्स की मदद से ये कोशिकाएं बढ़ती ताजी हैं। जब इन कोशिकाओं में म्यूटेशन या उत्परिवर्तन होता है, तब ये कैंसर कोशिकाएं बेरोकटोक बढ़ती जाती हैं।

चेहरे को बेदाग और गोरा बनाने के असरदार घरेलु उपाय

ऐसे उत्परिवर्तन को ओंकोजीन के रूप में जाना जाता है। एक अनियंत्रित कोशिका वृद्धि कैंसर का कारण बन सकती है। बीआरसीए1 और बीआरसीए2 जीन में उत्परिवर्तन होते हैं। माता-पिता से उत्परिवर्तित जीन से स्तन कैंसर का जोखिम अधिक होता है। उच्च जोखिम वाली महिलाओं को हर साल एमआरआई और मैमोग्राम कराना चाहिए।”

स्तन कैंसर हमारी खराब आदतों की वजह से ज्यादा होते हैं। अगर महिलाएं इन आदतों से बचें तो स्तन कैंसर से खुद को बचा सकती हैं।

बियर पिने से होते हैं ये लाजवाब फायदे, एक बार जरूर पढ़ लें

शरीर का वजन संतुलित रखें। धूम्रपान न करें। नियमित व्यायाम करें। नमक का सेवन कम करें

गर्भनिरोधक गोलियों का लगातार सेवन डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही करें

भरपूर नीद लें वजन का ख्याल और नियमित व्यायाम शुद्ध भोजन और संतुलित आहार|

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE