Home India City News गौ हत्यारों और देशद्रोहियों को देनी चाहिए फांसी : प्रवीन तोगडिया

गौ हत्यारों और देशद्रोहियों को देनी चाहिए फांसी : प्रवीन तोगडिया

0
गौ हत्यारों और देशद्रोहियों को देनी चाहिए फांसी : प्रवीन तोगडिया
Togadia wants death penalty for cow slaughter
Togadia wants death penalty for cow slaughter
Togadia wants death penalty for cow slaughter

मथुरा। वृंदावन स्थित कृष्ण कृपा धाम में आयोजित समरसता के दो दिवसीय कार्यक्रम मे विहिप हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगडि़या ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केन्द्र सरकार युवाओं को रोजगार देने मे विफल रही है तथा इसी कारण हरियाणा मे हिंसा होने के साथ पूरा प्रदेश सूलग उठा था।

तोगडि़या शनिवार को वृंदावन स्थित कृष्ण कृपा धाम में विश्व हिन्दू परिषद के दो दिवसीय समरसता कार्यक्रम का उद्धघाटन करने के लिए आए हुए थे। कार्यक्रम के उद्धघाटन के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि अब देश के सभी लोगों को छुआछूत को खत्म करते हुए एक होना होगा।

उन्होंने आगरा मे विहिप नेता की हत्या किए जाने पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि हत्यारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए तथा वह रविवार को आगरा में होने वाली शोकसभा में शामिल होने जाएंगे और वहीं पर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। किसी भी विहिप नेता और कार्यकर्ता के ऊपर अगर एक सम्प्रदाय द्वारा दोबारा से हमला किया गया तो विहिप कार्यकर्ता चुप नही बैठेंगे।

उन्होंने हरियाणा में आरक्षण की मांग को लेकर हुई हिंसा के बारे में कहा कि हरियाणा सरकार के साथ ही केन्द्र सरकार युवाओं को रोजगार देने मे विफल रही है, इसी कारण वहां आरक्षण की मांग ने हिंसक रूप ले लिया था। विहिप नेता यहीं नहीं रुके उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर के मुद्दे पर कहा कि राममंदिर का मामला न तो कोर्ट से सुलझेगा और न ही किसी अन्य वार्ता से सुलझेगा।

उन्होंने केन्द्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि अब भाजपा की केन्द्र में पूर्ण बहुमत की सरकार है, इसलिए केन्द्र सरकार राम मंदिर बनवाने के लिए खुद कानून बनाए तभी राम मंदिर का निर्माण हो सकेगा। उन्होंने कहा कि कृष्ण के देश मे गौ रक्षक भी सुरक्षित नहीं है।

उन्होंने गौ हत्या करने वालों के खिलाफ उत्तर प्रदेश और केन्द्र सरकार से गौ रक्षा का कानून बनाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि गौ हत्या करने वालों को कानून बनाकर उन्हें फांसी की सजा देने का प्रावधान बनाना चाहिए ताकि देश मे एक भी कसाई गौ हत्या करने की हिम्मत न कर सके। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि हमारे कार्यकर्ता एक भी गाय को कटने नहीं देंगे।

विहिप नेता ने जेएनयू प्रकरण के बारे मे कहा कि देश विरोधी गतिविधियों का रोग कश्मीर से शुरू हुआ है,कहा कि अगर इस रोग को रोका नहीं गया तो यह रोग पूरे देश में फैलेगा। उन्होंने जेएनयू प्रकरण के मामले के बारे मे आगे बोलते हुए कहा कि न्यूज चैनलों पर चलने वाली खबरों के वीडियो के आधार पर देश विरोधी नारे लगाने वालों को चिन्ह्त करने के बाद उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। ताकि इसके बाद कोई भी अपना सिर देश विरोधी नारे के लिए न ही उठा सके और न ही अपना मुंह खोल सके।

उन्होंने संसद हमले के आरोपी अफजल के बारे मे कहा कि अफजल गद्दार था देशद्रोही था और देशद्रोहियों का साथ देने वालों को भी फांसी दे देनी चाहिए।