Home India City News हिमाचल में बारिश से पारा गिरा, पर्यटक खुश

हिमाचल में बारिश से पारा गिरा, पर्यटक खुश

0
हिमाचल में बारिश से पारा गिरा, पर्यटक खुश
tourists cheer as rain bring down mercury in himachal pradesh
tourists cheer as rain bring down mercury in himachal pradesh
tourists cheer as rain bring down mercury in himachal pradesh

शिमला। हिमाचल प्रदेश में रविवार को बारिश के बाद तापमान नीचे आ गया, जिसके कारण गर्मी से बचने के लिए इस हिल स्टेशन पर उमड़े हजारों पर्यटकों के चेहरे खिल उठे। ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बर्फबारी भी हुई है।

शिमला में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और बारिश 6.3 मिलीमीटर दर्ज की गई। मौसम विभाग ने सोमवार तक राज्य में गरज के साथ और भी बारिश होने की संभावना जताई है।

एक मौसम विज्ञानी ने कहा कि राज्य के अधिकांश इलाकों में बारिश हुई, जिसके कारण तापमान काफी नीचे आ गया। ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बर्फबारी भी हुई। आसपास के इलाकों में भी बारिश दर्ज की गई।

किन्नौर जिले में कालपा का तापमान 10.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि ऊना कस्बे में तापमान 34.2 डिग्री दर्ज किया गया। धर्मशाला का दिन का तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लाहौल-स्पीति के मुख्यालय केलांग में तीन सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई। दिल्ली के एक पर्यटक रोहित गांधी ने कहा कि शिमला में मौसम सुहाना है।