Home Headlines महिलाएं नहीं है पुरूषों के बराबर : एरदोगन

महिलाएं नहीं है पुरूषों के बराबर : एरदोगन

0
turkey president erdogan
turkey president erdogan says women are not equal to man

इस्तांबुल। तुर्की राष्ट्रपति रेसेप तैयप एरदोगन ने महिलाओं के खिलाफ कड़ा बयान देते हुए कहा कि महिलाएं पुरूषों के समान नहीं हैं इसलिए उनके साथ पुरूषों के जैसा व्यवहार नहीं किया जा सकता। अगर ऎसा किया जाए तो यह मानव प्रकृति के खिलाफ होगा।

तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में महिलाओं के लिए न्याय सम्मेलन जिसमें राष्ट्रपति की बेटी भी मौजूद थीं में कहा कि महिलाओं और पुरूषों के बीच जो जैविक अंतर हैं उसके चलते महिलाएं जीवन में वो काम नहीं कर सकतीं जो पुरूष करते हैं। कुछ लोग इस बात को समझ सकते हैं दूसरे नहीं।

इस बात को नारीवादियों को तो बिल्कुल ही नहीं समझाया जा सकता है क्योंकि वह मातृत्व की संकल्पना को स्वीकार ही नहीं करते हैं। उन्होंने क हा कि हमारे धर्म में समाज में महिलाओं का एक स्थान निश्चित किया गया है।

महिलाओं और पुरूषों के साथ एक समान व्यवहार नहीं किया जा सकता है क्याेंकि यह मानव प्रकृति के विपरीत है। एरदोगन ने कहा कि आप महिलाओं से वह सब काम करने की उम्मीद नहीं कर सकते जो पुरूष करते हैं। आप महिलाओं से बाहर जाकर मिट्टी खोदने को नहीं कह सकते हैं। यह उनकी नाजुक प्रकृति के खिलाफ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here