Home India City News दिल्ली में ग्रीन कॉरिडोर बना, 8 मिनट में अस्पताल पहुंचाए मानव अंग

दिल्ली में ग्रीन कॉरिडोर बना, 8 मिनट में अस्पताल पहुंचाए मानव अंग

0
दिल्ली में ग्रीन कॉरिडोर बना, 8 मिनट में अस्पताल पहुंचाए मानव अंग
twin green corridors created in Delhi, Transport human organs in 8 minutes
twin green corridors created in Delhi, Transport human organs in 8 minutes
twin green corridors created in Delhi, Transport human organs in 8 minutes

नई दिल्ली। दिल्ली यातायात पुलिस ने बीती रात दो ग्रीन कॉरिडोर बनाकर अस्पतालों के बीच मानव अंगों को सफलतापूर्वक पहुंचाने में मदद की।

पहला ग्रीन कॉरिडोर दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल से वसंत कुंज के आईएलबीएस अस्पताल वसंत कुंज के बीच बनाया गया।

यातायात पुलिस की मदद से यह दूरी एम्बुलेंस ने 12 बजकर 02 मिनट पर शुरू की और 12 बजकर 10 मिनट पर समाप्त कर दी। इसमें एम्बुलेंस ने 7 किलोमीटर की दूरी महज 8 मिनट 28 सेकंड में पूरी की।

दूसरा ग्रीन कॉरिडोर साकेत के मैक्स अस्पताल वसंत कुंज स्थित फोर्टिस अस्पताल के बीच बनाया गया। 2 बजकर 21 मिनट पर शुरू हुआ अभियान 2 बजकर 29 मिनट पर समाप्त हुआ। इसमें 8 किलोमीटर की दूरी 8 मिनट 30 सेकंड में पूरी की।