Home Breaking आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की कुल्हाड़ी से हत्या, प्रेमी पर शक

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की कुल्हाड़ी से हत्या, प्रेमी पर शक

0
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की कुल्हाड़ी से हत्या, प्रेमी पर शक
two anganwadi women workers axed to death in madhya pradesh
two anganwadi women workers axed to death in madhya pradesh
two anganwadi women workers axed to death in madhya pradesh

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के बामौरकलां के पास ऐरावन में बुधवार को एक व्यक्ति ने अपने गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी।

दोनों महिलाएं जब अपने आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को पोषण आहार और केंद्र की व्यवस्थाएं देख रही थीं उसी वक्त आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमला कर वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने हत्या के इस मामले में कायमी कर ली है। हत्या आरोपी वारदात के बाद फरार है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। मौके पर एसडीओपी पिछोर पहुंच गए हैं और जांच में जुट गए हैं। पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का बताया है।

बामौरकला थाना क्षेत्र के ग्राम ऐरावन में गांव में आंगनबाड़ी केन्द्र पर पदस्थ कार्यकर्ता भगवती लोधी एवं सहायिका देवापाल काम कर रही थी तभी गांव का ही एक समूह संचालक साहब सिंह ठाकुर वहां आया और कार्यकर्ता भगवती लोधी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी।

यह हत्याकाण्ड वहां पर पदस्थ सहायिका देवा पाल ने देख लिया। तो आरोपी ने देवापाल को भी रास्ते से हटाने के उद्देश्य से कुल्हाड़ी से काटकर डाला। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह दोहरा हत्याकाण्ड को प्रेम प्रसंग के चलते अंजाम दिया गया है।

पुलिस को कुछ लोगों ने बताया है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का प्रेम प्रसंग समूह संचालक साहब सिंह ठाकुर से चल रहा था। दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।

विवाद इतना गहरा गया कि साहब सिंह ने आव देखा न ताब और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को कुल्हाड़ी काट डाला। और इसे सहायिका ने देख लिया जो आरोपी ने सहायिका की भी हत्या कर दी।