Home Azab Gazab एक दूल्हे संग ब्याही गईं दो दुल्हनें, लड़कियां करती थीं प्रेम

एक दूल्हे संग ब्याही गईं दो दुल्हनें, लड़कियां करती थीं प्रेम

0
एक दूल्हे संग ब्याही गईं दो दुल्हनें, लड़कियां करती थीं प्रेम
Two brides marry with a groom in Chaibasa

 Two brides marry with a groom in Chaibasa

चाईबासा। सदर प्रखंड अंतर्गत कमारहातु गांव में राजेश देवगम के साथ दो लड़कियों का ब्याह चर्चा में है। इस शादी में राजेश के माता-पिता समेत कमारहातु गांव के परिजन खुशी-खुशी शरीक हुए और मांदर की थाप पर खूब थिरके। दोनों लड़कियां इस शादी से खुश हैं।

ऐसा परिवार जहां बूढ़े होने से पहले ही हो जाती हैं…

गौरतलब है कि लड़के की दोनों लड़कियाें से नजदीक मित्रता थी। उसका दोनों में से किसी एक से ही शादी करने का इरादा था। कहीं से दोनों को इस बात की जानकारी मिली। इसके बाद दोनों ने ही लड़के से शादी की इच्छा जतायी। बाद में दोनों युवतियों ने एक पति के साथ जीवन बिताने का निर्णय लिया।

इस गांव में लोगों को गाय से लगता बेहद डर

लड़के से पहली लड़की सुखमती गोप की मित्रता हड़िया गोदाम आते-जाते हुई। लड़की की मां हड़िया बेचती है। वहीं दूसरी लड़की रीता बिरूली लड़के की दीदी की ननद है। रिश्तेदार होने की वजह से वह लड़के के घर आती थी। इसी क्रम में उसे लड़के से प्यार हो गया।

शादी में दोनों लड़कियाें के परिजन आए थे और इन तीनों की खुशी देखकर आशीर्वाद देकर लौट गये। लड़के के माता-पिता को भी शादी से किसी प्रकार का शिकायत नहीं है।

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में चूहे ने कुतरी नवजात की उंगली!

लड़के के पिता सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी घनश्याम देवगम ने कहा कि बेटा दोनों लड़कियाें के साथ खुश है तो मुझे कोई आपत्ति नहीं है। अनोखा होने के कारण इस शादी की क्षेत्र में चर्चा है।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE