Home Headlines रांची : ट्रकों की टक्कर में दो ड्राइवर जिन्दा जले

रांची : ट्रकों की टक्कर में दो ड्राइवर जिन्दा जले

0
रांची : ट्रकों की टक्कर में दो ड्राइवर जिन्दा जले
two burnt alive vehicles collision sparks fire
two burnt alive vehicles collision sparks fire
two burnt alive vehicles collision sparks fire

रांची। रांची से सटे एनएच-33 पर बुंडू स्थित दशम फॉल इलाके में गुरुवार को तडके दो ट्रकों की आमने-सामने हुई जबदस्त टक्कर में दोनों चालकों की दर्दनाक मौत हो गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि इससे दोनों ट्रकों में आग लग गई। आग से दोनों गाडियां धू धू कर जलने लगी। दोनों ट्रक ड्राइवरों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला और अन्दर ही दोनों जिन्दा जल गए।

इस घटना के बाद रांची-टाटा रोड यातायात अवरुद्ध हो गया। वाहनों की लंबी कतार के कारण लोग घंटो जाम में फंसे रहे। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहंची। काफी मशक्त के बाद शवों को बाहर निकाला गया। इसके बाद यातायात बहाल हो सका।