Home World Europe/America पैगंबर मोहम्मद के कार्टून कांटेस्ट में गोलीबारी, दो की मौत

पैगंबर मोहम्मद के कार्टून कांटेस्ट में गोलीबारी, दो की मौत

0
पैगंबर मोहम्मद के कार्टून कांटेस्ट में गोलीबारी, दो की मौत
two gunmen killed in firing during a cartoon contest on prophet muhammad in america
two gunmen killed in firing during a cartoon contest on prophet muhammad in america
two gunmen killed in firing during a cartoon contest on prophet muhammad in america

न्यूयार्क। अमरीका के  टेक्सास प्रांत में एक कार्टून कांटेस्ट के दौरान हमला करने वाले बंदूकधारियों को पुलिस ने मार गिराया है। हमलावरों की संख्या दो बताई गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डालासा के गालैंड में रविवार को पैगंबर मोहम्मद एक कार्टून बनाने की विवादित प्रतियोगिता चल रही थी।

इसी दौरान शाम करीब 7 बजे कार में सवार होकर आए दो बंदूकधारियों ने वहां तैनात सुरक्षाकर्मी पर ताबड़तोड गोलियां चलाना शुरू कर दिया।

two gunmen killed in firing during a cartoon contest on prophet muhammad in america
two gunmen killed in firing during a cartoon contest on prophet muhammad in america

जवाब में पुलिस ने दोनों हमलावरों को मार गिराया। पुलिस ने फिलहाल हमलावरों की पहचान उजागर नहीं की है। हमला क्यों किया गया इस बारे में भी खुलासा नहीं हो पाया है।

मालूम हो कि इस्लाम की आलोचना करने वाले न्यूयार्क के एक रूढि़वादी संगठन ने कर्टिस कलवेल सेंटर में इस विवादित प्रतियोगिता का आयोजन किया था।

पैगंबर मोहम्मर का सर्वश्रेष्ठ कार्टून बनाने वाले को एक हजार अमरीकी डॉलर का पुरूस्कार दिए जाने की घोषणा की गई थी। गोलीबारी की घटना के बाद इस कांटेस्ट पर एफबीआई की नजर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here