Home Breaking मुंबई एयरपोर्ट पर 16 लाख के सोने के गहने समेत दो महिलाएं अरेस्ट

मुंबई एयरपोर्ट पर 16 लाख के सोने के गहने समेत दो महिलाएं अरेस्ट

0
मुंबई एयरपोर्ट पर 16 लाख के सोने के गहने समेत दो महिलाएं अरेस्ट
two mumbai women caught for smuggling jewellery, phones worth Rs 16 lakh
two mumbai women caught for smuggling jewellery, phones worth Rs 16 lakh
two mumbai women caught for smuggling jewellery, phones worth Rs 16 lakh

मुंबई। मुंबई विमानतल पर कस्टम विभाग के अधिकारियों ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से 16 लाख रुपये के सोने के गहने व अन्य कीमती सामान बरामद किये गये है।

मिली जानकारी के अनुसार पकड़ी गई महिलाएं मीरारोड में रहती हैं। कस्टम विभाग के अधिकारियों को इन दोनों महिलाओं के बारे में अग्रिम सूचना मिली हुई थी।

दोनों महिलाए बहरीन से गल्फ एअर की फ्लाइट से मंगलवार की रात को जब मुंबई विमानतल पर उतरीं तो पहले से तैयार कस्टम विभाग के अधिकारियों ने इन दोनों महिलाओं के सामान की जांच शुरु कर दी।

जांच के दौरान पता चला कि शिवांगी पाटोदिया ने 423 ग्राम के सोने के गहने पहन रखे थे और इन गहनों को छिपाने के लिए बुरखा भी पहना था। इसी तरह शिवानी राज नामक महिला ने भी गहने पहने हुए थे, जिसकी जानकारी कस्टम को नहीं दी गई थी।

इन गहनों का शुल्क भी अदा नहीं किया गया था। कस्टम ने इन दोनों के पास से 14. 39 लाख के सोने के गहने व एक लाख 77 हजार रुपए के चार सैमसंग फोन और एक आईफोन बरामद किया। सभी सामान की कीमत 16 लाख 16 हजार रुपए बताई जा रही है।

यह भी पढें
क्राइम न्यूज पढने के लिए यहां क्लीक करें

https://www.sabguru.com/cisf-intelligence-have-recovered-gold-worth-rs-36-lakh-at-mumbai-airport-6-arrested/

https://www.sabguru.com/two-held-with-gold-worth-over-rs-12-lakh-at-kolkata-airport/

https://www.sabguru.com/woman-gold-bars-worth-rs-64-lakh-arrested-mumbai-airport/