Home India City News दो बहनों का अपहरण कर 6 घंटे लेकर घूमते रहे युवक

दो बहनों का अपहरण कर 6 घंटे लेकर घूमते रहे युवक

0
दो बहनों का अपहरण कर 6 घंटे लेकर घूमते रहे युवक
Two sisters kidnapped by three youth and harassed in moving car over 6 hours in bhopal
Two sisters kidnapped by three youth and  harassed in moving car over 6 hours in bhopal
Two sisters kidnapped by three youth and harassed in moving car over 6 hours in bhopal

भोपाल। राजधानी के कोलार क्षेत्र में एक नाबालिग और उसकी बड़ी बहन का अपहरण कर तीन युवक और एक युवती उन्हें लेकर छह घंटे तक इधर-उधर घूमते और छेड़छाड़ करते रहे। पुलिस ने चारों आरोपियों को पकड़ लिया है।

कोलार थाना के नगर निरीक्षक अनिल शुक्ला ने बताया कि इंजीनियभरग की छात्रा 10वीं में पढऩे वाली अपनी छोटी बहन के साथ कोलार के विनीत कुंज में रहती है।

सोमवार रात लगभग साढ़े दस बजे उसे पलाश जैन ने फोन करके आइस्क्रीम खाने के बहाने बुलाया। पलाश के साथ उसके दोस्त विवेक जैन, आकाश और एक युवती भी थी।

जब वे दोनों उनके पास पहुंची तो युवक उन्हें कार में बैठाकर ले गए। शुक्ला ने बताया कि युवकों ने रास्ते में शराब खरीदी। उसके बाद वे लालघाटी स्थित पलाश जैन के फार्म हाउस में पहुंचे। यहां युवकों ने शराब पी।

उन्होंने लड़कियों के साथ छेड़छाड़ कर ज्यादती की कोशिश की। लड़कियों ने इसका विरोध किया, तो उनके साथ मारपीट की गई। आरोपी लड़कियों को लेकर कार में घूमते हुए हबीबगंज पुलिस स्टेशन के सामने से गुजर रहे थे तभी लड़कियां चिल्लाई।

हबीबगंज थाने के सिपाहियों ने कार में लड़कियों को देखकर इसका पाइंट चला दिया। सुबह लगभग चार बजे जब युवक कार में लड़कियों को लेकर कोलार से गुजर रहे थे, तब पुलिस ने उन्हें पकड़ा।

पकड़कर आरोपियों को थाने लाया गया। आरोपियों के खिलाफ अपहरण, छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया गया है।