Home Breaking दीपावली पर दो विशेष योग, शुभ मुहूर्त में करें मां लक्ष्मी की पूजा

दीपावली पर दो विशेष योग, शुभ मुहूर्त में करें मां लक्ष्मी की पूजा

0
दीपावली पर दो विशेष योग, शुभ मुहूर्त में करें मां लक्ष्मी की पूजा
two special yoga on Diwali, auspicious moment and Muhurat of Lakshmi Puja
two special yoga on Diwali, auspicious moment and Muhurat of Lakshmi Puja
two special yoga on Diwali, auspicious moment and Muhurat of Lakshmi Puja

भोपाल। आज दीपावली है और देशभर में इस पर्व को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। सुबह से लोग दीप पर्व की तैयारियों की जुटे हुए हैं। कोई गाडिय़ों की धुलाई कर रहा है, तो कोई अपने घर को सजाने में व्यस्त है।

वहीं महिलाएं दीपावली के पकवान बनाने में जुट गई हैं। ज्योतिषियों के मुताबिक इस बार दीपावली पर दो विशेष संयोग एक साथ बन रहे हैं और इसलिए श्रीमहालक्ष्मी और भगवान श्रीगणेश की पूजा शुभ मुहूर्त में करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित अरविन्द तिवारी के मुताबिक, इस बार दीपावली पर प्रीति और बुधादित्य दो विशेष योग बन रहे हैं। इन संयोगों में मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है और धनलाभ के लिए यह बहुत शुभ माने जाते हैं।

यह दोनों योग शाम को 7 बजे से 9.30 बजे के बीच बनेंगे और दौरान मां लक्ष्मी और गणेशजी की पूजा करने पर विशेष फल की प्राप्ति होगी।

पंडित धर्मेन्द्र पाण्डे ने बताया कि महालक्ष्मी का पूजन विधि-विधान से होना चाहिए, तभी वह प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है।

उन्होंने बताया कि सबसे पहले पूजन सामग्री इकट्टी कर लें और इसके बाद एक चौकी पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्तियां पूर्व या पश्चिम की ओर मुख करते हुए स्थापित करें।

वहीं मूर्तियों के पास चावल पर कलश सजाकर रखें और लाल कपड़े में लपेटकर नारियल को कलश पर रखें। इसके बाद पूजन करें।

https://www.sabguru.com/diwali-festival-at-baba-mahakal-temple-on-roop-chaturdashi-in-ujjain/

https://www.sabguru.com/people-offer-worship-to-7-feet-long-effigy-of-mahalakshmi/