Home India City News गोवा दुष्कर्म मामले में 5 अरेस्ट, एक आरोपी राजस्थान का

गोवा दुष्कर्म मामले में 5 अरेस्ट, एक आरोपी राजस्थान का

0
गोवा दुष्कर्म मामले में 5 अरेस्ट, एक आरोपी राजस्थान का
two women from delhi allegedly gangraped in north goa, all five accused arrested
two women from delhi allegedly gangraped in north goa, all five accused arrested
two women from delhi allegedly gangraped in north goa, all five accused arrested

पणजी/दिल्ली। उत्तरी गोवा के अरपोरा में हाल ही में दिल्ली की दो महिला पर्यटकों के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में को 5 लोगों को गिरफ्तार करके उन्हें 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक उमेश गाओकर ने यहां बताया कि सोमवार की रात हुई दुष्कर्म की घटना में बुधवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पुलिस की वर्दी में थे और उन्होंने अरपोरा से दोनों महिलाओं और टैक्सी चालक अभिजीत काचरेकर का अपहरण करके उन्हें कालांगुटे होटल ले गए।

two women from delhi allegedly gangraped in north goa, all five accused arrested
two women from delhi allegedly gangraped in north goa, all five accused arrested

होटल में उन्होंने महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने टैक्सी चालक से जबरदस्ती एटीएम कार्ड और पिन नम्बर लिया और उसके खाते से दस हजार रुपए निकाले।

आरोपियों ने दोनों महिलाओं को छोडऩे और टैक्सी वापस करने के एवज में एक लाख पचास हजार रुपए की फिरौती की मांग की थी। टैक्सी चालक ने पुलिस में इस घटना की शिकायत की।

पुलिस ने अरपोरा के निवासी अजय कुबास (39), कर्नाटक के कारवार के जीवन पवार (26), राजस्थान के नदीम खान (28), मुंबई के त्रेबारे जोसफ (27) और हैदराबाद के कामेश चौधरी को गिरफ्तार किया।

पुलिस इस गिरोह में शामिल एक महिला की तलाश कर रही है। आरोपियों को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here