Home Breaking कोलकाता : उबेर कैब चालक पर महिला यात्री से छेडछाड का आरोप

कोलकाता : उबेर कैब चालक पर महिला यात्री से छेडछाड का आरोप

0
कोलकाता : उबेर कैब चालक पर महिला यात्री से छेडछाड का आरोप
Uber cab driver arrested for molesting female passenger in Kolkata
Uber cab driver arrested for molesting female passenger in Kolkata
Uber cab driver arrested for molesting female passenger in Kolkata

कोलकाता। प्राईवेट टैक्सी सेवा देने वाली कंपनी उबर के एक चालक पर एक बार फिर महिला यात्री से छेडछाड का आरोप लगा है। महिला यात्री की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक संतू प्रमाणिक को गिरफ्तार कर लिया है।

पीडिता ने विधानगर उत्तर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी जिसमे उसने कहा था कि गत रात सवा दस बजे के करीब साल्टलेक के जेडी ब्लाक से वह उबर की कार में बैठी। महिला के साथ उसका मंगेतर भी मौजूद था। बेलेघाट कनेक्टर पर महिला का मंगेतर घर जाने के लिए उतर गया। उसके बाद पीडिता उसी कार से अपने घर के लिए रवाना हुई।

आरोप है कि मुख्य रास्ते से उतर कर जैसे ही गली के रास्तों पर कार पहुंची, चालक ने उसके साथ बदसलूकी करने की कोशिश की। वह महिला किसी तरह कार से उतर कर खुद को बचाया। बाद में उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया।