![उदयपुर में रेव पार्टी पर छापा, 16 लड़कियों सहित 41 अरेस्ट उदयपुर में रेव पार्टी पर छापा, 16 लड़कियों सहित 41 अरेस्ट](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2016/01/rav.jpg)
![Udaipur police bust rave party near saheliyon ki bari arrest 41 including 16 girls](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2016/01/rav.jpg)
उदयपुर। उदयपुर शहर की अंबामाता थाना पुलिस ने शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए शहर के पॉश इलाके में स्थित एक रेस्टोरेंट में चल रही रेव पार्टी का खुलासा किया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि सहेलियों की बाड़ी इलाके में तहखाना रेस्टोरेंट में एक रेव पार्टी का आयोजन हो रहा है। इस पर पुलिस के अधिकारियों ने दल बल के साथ रेस्टोरेंट पर छापा मारा।
पुलिस ने अपनी कार्रवाई में 16 लड़कियों सहित 41 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से एक बार तो अफरा तफरी का माहौल बन गया।
रेस्टोरेंट के हॉल में पार्टी में शामिल लोगों को शराब परोसी जा रही थी और वेश्यावृत्ति में लिप्त युवतियां शराब के नशे में वहां पर डांस कर रही थीं। पार्टी में शहर के कई हाईप्रोफाइल लोग भी शामिल थे।
बताया जा रहा है कि इस पार्टी में प्रतापगढ़ के अरनोद थाने के सीआई गोपी चन्द मीणा भी मौजूद थे जिन्हें पुलिस ने बिना कोई कार्रवाई किए छोड़ दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पार्टी में शामिल अधिकांश लड़कियां मुम्बई से बुलाई गई थी।