Home Rajasthan उदयपुर का उदयसागर छलकने से दो फीट दूर

उदयपुर का उदयसागर छलकने से दो फीट दूर

0
उदयपुर का उदयसागर छलकने से दो फीट दूर
उदयपुर की फतहसागर झील से छलकती जलराशि
उदयपुर की फतहसागर झील से छलकती जलराशि

सबगुरु न्यूज उदयपुर। उदयपुर की प्रसिद्ध फतहसागर झील लबालब होने के बाद अब उदयसागर झील के छलकने की उम्मीद बढ़ गई है।

उदयसागर का कुल जल स्तर 24 फीट है जिसमें शुक्रवार सुबह 8 बजे तक 22.2 फीट तक पानी पहुंच चुका है। उदयपुर की दोनों झीलों फतहसागर और पिछोला से छलकता पानी आयड़ नदी से होते हुए उदयसागर पहुंच रहा है।

उदयपुर की यूआईटी पुलिया के नीचे से गुजरता पानी

इस बची, फतहसागर को छलकता देखने के लिए सुबह से शाम तक लोग पहुंच रहे हैं। उदयपुर की यूआईटी पुलिया के नीचे से बहती जलधारा को देखने भी लोगों की भीड़ नजर आ रही है। पिछोला झील में सीसारमा नदी से आवक जारी है। नदी अभी 2 फीट के जलस्तर पर चल रही है। फतहसागर झील में भी मदार नहर से पानी की आवक लगातार बनी हुई है।