Home India City News गैंगरेप पर विवादित बयान, मुलायम के खिलाफ मामला दर्ज

गैंगरेप पर विवादित बयान, मुलायम के खिलाफ मामला दर्ज

0
गैंगरेप पर विवादित बयान, मुलायम के खिलाफ मामला दर्ज
UP court summons mulayam singh yadav over rape remark
UP court summons mulayam singh yadav over rape remark
UP court summons mulayam singh yadav over rape remark

लखनऊ।  महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म पर विवादित बयान देने को लेकर सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के खिलाफ महोबा में मामला दर्ज हो गया है। महोबा के न्यायिक मजिस्ट्रेट अंकित गोयल ने मुलायम सिंह यादव को 16 सितंबर तक तलब किया है।

मुलायम सिंह यादव ने 18 अगस्त को एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान गैंगरेप को लेकर एक बड़ा विवादित बयान दे डाला था। मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि एक महिला के साथ चार लोग एक साथ लोग दुष्कर्म नहीं कर सकते।

उनके इसी बयान के बाद महोबा के मजिस्ट्रेट अंकित गोयल ने स्वतः ही संज्ञान लिया। साथ ही समन भी जारी किया है। महोबाद की कुलपहाड़ तहसील में मुलायम सिंह यादव के खिलाफ ये मामला दर्ज किया गया है।

उल्लेखनीय है कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि दुष्कर्म एक व्यक्ति करता है, चार लोग फंसा दिए जाते हैं। उन्होंने कहा था कि एक महिला से चार लोग एक साथ दुष्कर्म कर ही नहीं सकते।

कई बार तो दुष्कर्म की घटनाओं में एक ही परिवार के चार भाइयों को फंसा दिया जाता है। मुलायम सिंह ने आगे कहा था कि 21 करोड़ की आबादी वाले यूपी में दो फीसदी रेप की घटनाएं सामने आई हैं। ये दो फीसदी भी नहीं होनी चाहिए।