Home World Europe/America ट्रंप विरोधी 100 से ज्यादा निजी कंपनी के कर्मचारी बर्खास्त

ट्रंप विरोधी 100 से ज्यादा निजी कंपनी के कर्मचारी बर्खास्त

0
ट्रंप विरोधी 100 से ज्यादा निजी कंपनी के कर्मचारी बर्खास्त
US workers fired for taking part in anti trump protest
US workers fired for taking part in anti trump protest
US workers fired for taking part in anti trump protest

वाशिंगटन। अमरीका में पिछले सप्ताह प्रवासियों के समर्थन में हड़ताल करने वाले निजी कंपनियों के करीब सौ से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया गया है। यह जानकारी मंगलवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

उल्लेखनीय है कि गत गुरुवार को देश में प्रवासियों के योगदान और उपयोगिता को दर्शाने के लिए ‘डे विदाउट इमिग्रेंट्स’ नामक एक प्रदर्शन हुआ था जिसके समर्थन में बड़ी संख्या में कर्मचारी काम पर नहीं गए थे। हड़ताल का स्कूलों के कामकाज पर भी असर पड़ा था।

टीवी चैनल सीएनएन के अनुसार कोलोरेडो के एक कंपनी मालिक ने जिम सेरोवस्की ने कहा कि कर्मचारियों को उनके उसूलों के लिए कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने 30 कर्मचारियों को बर्खास्त करने का अफसोस नहीं है।

जिम ने कहा कि उन्हें चेतावनी दी गई थी कि टीम के खिलाफ जाने पर आप टीम का हिस्सा नहीं रह पाएंगे। हालांकि अभी बर्खास्त कर्मचारियों की निश्चित संख्या का पता नहीं चला है, लेकिन कई अमरीकी कंपनियों से कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है।