Home Headlines यूपी विस चुनाव : कांग्रेस के प्रचारकों में कमलनाथ का नाम, दिग्विजय गायब

यूपी विस चुनाव : कांग्रेस के प्रचारकों में कमलनाथ का नाम, दिग्विजय गायब

0
यूपी विस चुनाव : कांग्रेस के प्रचारकों में कमलनाथ का नाम, दिग्विजय गायब
Uttar Pradesh Assembly election : kamal Nath in Congress star campaigners list, Digvijay singh missing

भोपाल। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिये कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी हैं। इसमें मप्र से कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम शामिल हैं।

हैरत की बात हैं कि इस सूची में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह का नाम शामिल नही हैं। दरअसल मध्यप्रदेश में शासन जाने के तेरह साल बाद भी प्रदेश की जनता दिग्विजय सिंह के शासन काल की बदहाली को नही भूल पाई हैं और बुंदेलखंड मप्र और उप्र का साझा हिस्सा हैं जिनके मुद्दे और समस्याऐं लगभग एक सी हैं।

इसके साथ साथ आए दिन अपने बयानों के चलते विवादों में रहने वाले दिग्विजय कई बार पार्टी के लिये भी मुसीबत खड़ी करते रहे हैं। कई बार तो पार्टी को ही यह साफ करना पड़ा हैं कि दिग्विजय के विचार उनके व्यक्तिगत हैं और पार्टी का उनसे कोई लेना देना नहीं।

लेकिन इन सब से परे दिग्विजय की मुस्लिम समर्थक छवि का फायदा पार्टी को उप्र के मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में मिल सकता था। साथ ही ठाकुर वर्ग को भी दिग्विजय के आने से रिझाया सकता था।