Home UP Agra राम मंदिर का समर्थन करने पर नेहरा से छिना राज्यमंत्री दर्जा

राम मंदिर का समर्थन करने पर नेहरा से छिना राज्यमंत्री दर्जा

0
राम मंदिर का समर्थन करने पर नेहरा से छिना राज्यमंत्री दर्जा
Uttar Pradesh minister Ompal Nehra sacked for his appeal to muslims
Uttar Pradesh minister Ompal Nehra sacked for his appeal to muslims
Uttar Pradesh minister Ompal Nehra sacked for his appeal to muslims

नई दिल्ली। अयोध्या में श्रीराम मंदिर का समर्थन करने पर उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त सलाहकार ओमपाल नेहरा को पद से बर्खास्त किए जाने को भाजपा ने तुष्टीकरण की राजनीति करार दिया है।

भाजपा का कहना है कि प्रदेश की सपा सरकार मंदिर के नाम पर एक वर्ग विशेष को खुश करने में जुट गई हैं। अयोध्या में श्रीराम मंदिर और मथुरा में श्रीकृष्ण मंदिर बनाने का बयान देने वाले उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त सलाहकार ओमपाल नेहरा को शक्रवार को बर्खास्त कर दिया गया।

उनकी बर्खास्तगी पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रवक्ता डॉ विजय सोनकर शास्त्री ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के इस कदम को विवाद भड़काने वाला कदम बताया।

उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार के बर्ताव से नहीं लगता हैं कि वह राम मंदिर विवाद को सुलझाना चाहती है। नेहरा को पद से हटाया जाना तुष्टीकरण की राजनीति का एक बड़ा उदाहरण है। किसी को अपने विचार प्रकट करने पर पद से हटा देना सही नहीं है।

Uttar Pradesh minister Ompal Nehra sacked for his appeal to muslims
Uttar Pradesh minister Ompal Nehra sacked for his appeal to muslims

उन्होंने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार श्रीराम मंदिर बनाए जाने को लेकर गंभीर नहीं है। सपा नेता इस मामले पर राजनीति करना चाहते है, लेकिन विवाद का कोई हल निकालने के लिए प्रयास नहीं कर रहे हैं।

सपा तुष्टिकरण के जरिए एक वर्ग विशेष को खुश करने की फ़िराक में है और उसे बहुसंख्यक समाज की भावनाओं की कोई चिंता नहीं है। शास्त्री ने स्पष्ट किया कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनाए जाने को लेकर भाजपा प्रतिबद्ध है और पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में भी इस मुद्दे को शामिल किया।

पार्टी का मानना है कि कोर्ट के निर्णय के अनुरूप अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगाI यही वजह है कि पार्टी और हिन्दू समाज कोर्ट के निर्णय की सालों से प्रतीक्षा कर रहा है और हमें कोर्ट पर पूरा भरोसा है।

प्रदेश सरकार की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जब से सपा की सरकार सत्ता में आई है, तब से पूरे प्रदेश में जंगल राज है। खुद सपा के नेता ही कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहे हैं और पूरे प्रदेश में आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है।

राज्य सरकार विकास के नाम पर गुंडों और माफिया तत्वों को बढ़ावा दे रही है। बेहतर तो यह होगा सपा नेता मंदिर मुद्दे पर अपनी राजनैतिक रोटियां सेंकने और एक वर्ग विशेष को खुश करने की बजाय उन अपराधिक तत्वों पर लगाम लगाए, जो समाजवादी पार्टी की आड़ में आम जनता के लिए मुसीबत बने हुए हैं।