Home Rajasthan Ajmer अयोध्या नगरी में सुंदरकांड पाठ कर भावविभोर हुए रामभक्त

अयोध्या नगरी में सुंदरकांड पाठ कर भावविभोर हुए रामभक्त

0
अयोध्या नगरी में सुंदरकांड पाठ कर भावविभोर हुए रामभक्त
संगीतमय सुंदरकांड का पाठ करते श्याम शरणागत मंडल के सदस्य
ram naam maha mantra parikrama mahotsav azad park ajmer
संगीतमय सुंदरकांड का पाठ करते श्याम शरणागत मंडल के सदस्य

अजमेर। अजमेर शहर के आजाद पार्क में आयोजित 13 दिवसीय राम नाम परिक्रमा महोत्सव के दौरान राम नाम महामंत्रों की परिक्रमा के साथ ही हो रहे धार्मिक आयोजनों की कडी में शुक्रवार को आई श्याम शरणागत मंडल के सदस्यों ने संगीतमय सुंदरकांड की प्रस्तुति देकर मन मोह लिया।

ram naam maha mantra parikrama mahotsav azad park ajmer
अयोध्या नगरी में आयोजित सुंदरकांड पाठ में भाग लेते भक्त

सुंदरकांड के दौरान भक्तगण प्रभुभक्ति के आंनद में विभोर होकर झूम उठे। सामूहिक रूप से सुंदरकांड पाठ का ऐसा नजारा बिरले ही देखने को मिलता है। एक तरफ राम नाम परिक्रमा चल रही थी तो वहीं परिक्रमा पूर्ण कर लेने वाले भक्त सुंदरकांड पाठ का श्रवण का लाभ ले रहे थे।

अयोध्या नगरी में आयोजित सुंदरकांड पाठ में भाग लेते भक्त
अयोध्या नगरी में आयोजित सुंदरकांड पाठ में भाग लेते भक्त

आजाद पार्क में अस्थाई रूप से बनाई गई अयोध्या नगरी में 21 दिसंबर से श्रीरामनाम महामंत्र परिक्रमा समारोह समिति के तत्वावधान में 51 अरब हस्तिलिखित राम नाम महामत्रों की परिक्रमा का आयोजन चल रहा है। पांचवें दिन तुलसी जयंती पर विशेष आयोजन किया गया। इस दौरान सामूहिक रूप से तुलसी पूजन किया गया।

arab8

26 को भगवान राम बनो प्रतियोगिता

परिक्रमा महोत्स्व में 26 दिसम्बर को दोपहर 1.00 बजे जिसमें तीन आयु वर्ग है जो निम्न प्रकार है। 6 महीने से 2 वर्ष तक, 2 वर्ष से 5 वर्ष तक एवं 5 वर्ष से 9 वर्ष तक के बालक बालिकाओं की भगवान बनो प्रतियोगिता आयोजित की गई है जिसका रजिस्ट्रेशन परिक्रमा स्थल पर निर्मित कार्यालय में किया जा रहा है। उपरोक्त प्रतियोगिता के तहत राम, कृष्ण कोई भी भगवान का स्वरूप बनाकर प्रतियोगिता में भाग ले सकते है।