Home India City News देहरादून : खाई में गिरी बोलेरो, आठ की मौत

देहरादून : खाई में गिरी बोलेरो, आठ की मौत

0
देहरादून : खाई में गिरी बोलेरो, आठ की मौत
Uttarakhand : 8 killed as Bolero falls into ditch in Dehradun
Uttarakhand : 8 killed as Bolero falls into ditch in Dehradun
Uttarakhand : 8 killed as Bolero falls into ditch in Dehradun

देहरादून। देहरादून से पौड़ी आ रही एक अनियंत्रित बोलेरो की गहरी खाई में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई। वाहन में कुल 14 लोग सवार थे।

देहरादून से पौड़ी जनपद के पाबौ की ओर आ रही एक बोलेरो (यूके 07 टीए 7571) सबधार खाल के कुंडाधार में नियंत्रण खो बैठी और गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही नजदीकी पुलिस स्टेशन और राहत बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू चलाया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया की सभी घायलों को श्रीनगर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में छह लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। जबकि दो अन्य ने अस्पताल में आखिरी सांस ली।

मृतक में सुमन सिंह (11 वर्ष) पुत्री पदम सिंह ग्राम मल्ली पौड़ी, हिमा सिंह (30 वर्ष )पत्नी पदम सिंह ग्राम मल्ली पौड़ी, सीमा (28 वर्ष) पत्नी रमेश जुनौली रूद्रप्रयाग, दलवीर सिंह (55 वर्ष) पुत्र छोटा जिला पौड़ी, सरदार सिंह (40 वर्ष) पुत्र खेत सिंह पौड़ी, प्रताप सिंह (62 वर्ष) पुत्र अकालू पौड़ी, नागेश ज्योति (25 वर्ष) पुत्र अशोक कुमार चन्द्रावनी पटेलनगर देहरादून, शामिल हैं, जबकि एक शिनाख्त नहीं हो सकी है।

वहीं घायलों में, पदम सिंह 32 वर्ष, सुजल सिंह 8 वर्ष, संजना 3 वर्ष, चांदनी 5 वर्ष, सलोनी 8, अनूप 34 वर्ष का इलाज चल रहा है।