Home India City News वाराणसी : चाकू की नोक पर इंटर की छात्रा के साथ दुष्कर्म

वाराणसी : चाकू की नोक पर इंटर की छात्रा के साथ दुष्कर्म

0
वाराणसी : चाकू की नोक पर इंटर की छात्रा के साथ दुष्कर्म
Varanasi: Inter student raped at knifepoint
Varanasi: Inter student raped at knifepoint
Varanasi: Inter student raped at knifepoint

वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र के बेरवा गांव में इंटर की एक छात्रा के साथ पड़ोसी युवक द्वारा चाकू के नोक पर बलात्कार करने का शर्मनाक मामला सोमवार को प्रकाश में आया है।

वारदात के समय किशोरी छात्रा खेत में शौच के लिए गयी थी। पुलिस ने पीडि़ता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।
मिली जानकारी के अनुसार बेरवा की इंटर की छात्रा बीते 24 मई को देर शाम शौच के लिए खेत की ओर गयी थी। इसी दौरान पड़ोसी युवक भानु ने चाकू के दम पर किशोरी को धमकाकर बलात्कार किया और मौके से भाग निकला।

रोती बिलखती छात्रा घर लौटी और परिजनो को पूरे मामले की जानकारी दी। सुबह लड़की के पिता ने आरोपी युवक की करतुत की जानकारी उसके परिजनो को दी। साथ ही बिरादरी के पंचो के यहा भी गुहार लगायी।

इस पर आरोपी युवक के परिजन लड़की के साथ शादी कराने के लिए राजी हो गये। धीरे धीरे दिन बीतता गया जब पीडि़त परिवार के लोग दबाब बनाते तो आरोपी टाल जाते।

थक हार कर सोमवार को लड़की के पिता ने आरोपी युवक ओर उसके पिता के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी। पुलिस ने फरार आरोपी के खिलाफ धारा 376, 506, 504 और पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।