Home Tour & Travel अफ्रीका की झीलों की नगरी देखकर हैरान हो जाएंगे आप

अफ्रीका की झीलों की नगरी देखकर हैरान हो जाएंगे आप

0
अफ्रीका की झीलों की नगरी देखकर हैरान हो जाएंगे आप
Venice of Africa ganvi

Venice of Africa ’ganvi

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

यह प्रकृति का अनूठापन ही है कि धरती के विभिन्न हिस्सों में मनुष्य को जीवनदायी पानी के बीच बस्ती बसाने का मौका मिला। मसलन, इटली का वेनिस शहर जिसकी पहचान ही यह है कि यहां नहरों के इर्द-गिर्द इटालियन शैली के मकान बने हैं। इन नहरों में गोंडिला नावें चलती हैं जिसके नाविक इतालवी संगीत सुनाते हैं। या फिर बात थाईलैंड के तैरते बाजार की ही क्यों न हो, जहां ​जरुरत का हर सामान बड़ी-बड़ी नावों में बेचा जाता है।

कुल मिलाकर कहे तो यह दोनों ही जगह अपनी अलग पहचान बनाती है।मज़ेदार वीडियो ठीक इसी तरह अफ्रीका के बेनिन इलाके की नोकोई झील के किनारे बसा है छोटा सा शहर ‘गांवी’। अमूमन अफ्रीका के परिदृश्य में यही सोचा जाता है कि यहां दूर-दूर तक मैदानी इलाके होंगे, लेकिन गांवी इलाका जल के बीचों-बीच बसा है। इसकी बसावट के कारण ही इसे ‘वेनिस आॅफ अफ्रीका’ कहा जाता है।

यहां सभी घर, गेस्ट हाउस और होटल्स बैम्बू की छड़ियों पर टिके हैं।(VIDEO: बॉयफ्रेंड के ब्लैकमेल करने पर लड़की ने किया सुसाइड) यहां का बाजार नौकाओं पर तैरता है, जहां जरूरत का हर सामान मिलता है। यहां रहने वालों की रोजी-रोटी का मुख्य जरिया मछली पकड़ना और उन्हें बेचना है। यही वजह है कि झील के बीचों-बीच बसा यह इलाका पर्यटकों के बीच खासा चर्चित है, पर अब रख-रखाव की कमी के चलते गांवी के अस्तित्व पर भी संकट आ रहा है।

कहानी अस्तित्व की

गांवी के अस्तित्व में आने की रोचक घटना है। यहां आने पर्यटकों को अक्सर एक दंतकथा सुनाई जाती है जिसके अनुसार इस गांव की स्थापना टोफीनू कबीले के लोगों ने की, जो पूर्व औपनिवेशक काल में अलग-अलग राज्यों से बीच छिड़ी लड़ाई से बचने के लिए एक विशाल पक्षी के पंखों पर बैठकर इस इलाके में आए थे।(VIDEO: दिल्ली में है ऐसी जगह जहां महिलाएं लगाती है आदमियों की बोली) उन्होंने इस गांव को बसाना शुरू किया और इसे गांवी नाम दिया। इस शब्द का मतलब होता है एक ऐसी जगह, जहां शांति कायम की गई हो।

तैरती जिंदगी

पश्चिम अफ्रीकी देश बेनिन के दक्षिण में गांवी इस क्षेत्र का सबसे बड़ा झील समुदाय है, जहां लोग पानी पर बसे हैं और जहां लोगों की जिंदगी झील की लहरों के बीच सांस लेती है।(VIDEO: लड़की को घर से निकाला बाहर फिर भी बनी IAS अफसर) इस गांव में लगभग 45 हजार लोग रहते हैं और उनकी जिंदगी पानी पर लकड़ी के मचान पर बने मकानों तथा तैरती हुई नौकाओं पर गुजरती है। यहां स्कूल और स्वास्थ्य केंद्र को छोड़कर बाकी सभी चीजें पानी के ही बीचों-बीच हैं।

यहां आने वाले पर्यटक पानी पर तैरते बाजार में फल और सब्जियां खरीद सकते हैं। झील पर तैरते गांवी के अधिकतर निवासियों की रोजी-रोटी पानी पर तैरते हुए बाजार से ही चलती है, जहां मछली, तेल, अनाज और फल सभी तरह की जरूरत की चीजों को एकत्रित कर नाव के माध्यम से बेचा जाता है।(अस्थमा से डरे नहीं ये उपचार करें) यहां के बाजार में काम करने वाली सिकिला अकपाकदा बताती हैं कि उसका कारोबार भी नाव पर ही चलता है। वह रोजाना पड़ौसी गांव से माल लेकर गांवी पहुंचती हैं। वह बताती हैं कि मैं र्इंधन और तेल बेचती हूं। कभी-कभी लोग आते हैं, तेल और र्इंधन ले जाते हैं, पैसे बाद में देते हैं। इससे मेरा और मेरे परिवार का गुजारा होता है।

पर्यटक है अनजान

कभी गांवी के मनोरम नजारे और यहां झील पर बैम्बू की छड़ पर टिके छोटे-छोटे घर, सूर्यास्त और सूर्योदय के शानदार नजारे यहां आने वाले पर्यटकों को खूब आकर्षित करते थे।(VIDEO: देखिये बॉलीवुड की DRUNK पार्टी वीडियो हुआ LEAKED) पर साज-संभाल के अभाव के चलते हाल के वर्षों में वहां जाने वाले पर्यटकों की संख्या में गिरावट आई हैं और वहां का बुनियादी ढांचा भी दरक रहा है। वहां तो बस नोकोउए झील पर तैरता हुआ एक गांव बचा है। छोटी-छोटी पारम्परिक नौकाएं हैं, जो लकड़ी के मचान पर पानी से कुछ फुट की ऊंचाई पर बने मकानों के इर्द-गिर्द धूमती हैं।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE