Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
दिग्गज अभिनेता शशि कपूर का निधन - Sabguru News
Home Entertainment Bollywood दिग्गज अभिनेता शशि कपूर का निधन

दिग्गज अभिनेता शशि कपूर का निधन

0
दिग्गज अभिनेता शशि कपूर का निधन
Veteran actor Shashi Kapoor dies at 79
Veteran actor Shashi Kapoor dies at 79
Veteran actor Shashi Kapoor dies at 79

मुम्बई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शशि कपूर का सोमवार को निधन हो गया। वह 79 साल के थे। हिंदी फिल्म जगत में कई यादगार फिल्मों का हिस्सा रहे शशि कपूर काफी समय से बीमार थे। उन्होंने यहां एक अस्पताल में अंतिम सांस ली।

शशि कपूर के भतीजे मोहित मारवाह ने ट्विटर के जरिए उनके निधन की पुष्टि की। शशि कपूर, पृथ्वीराज कपूर के सबसे छोटे बेटे थे। साल 2011 में उन्हें पद्मभूषण से अलंकृत किया गया था।

18 मार्च 1938 को पृथ्वी राज कपूर के घर में जन्मे शशि कपूर ने बतौर बाल कलाकार काम शुरू किया था। साल 1961 में वह फ़िल्म ‘धर्म पुत्र’ से बतौर हीरो बड़े पर्दे पर आए थे। फ़िल्म ‘चोरी मेरा काम’, ‘फांसी’, ‘शंकर दादा’, ‘दीवार’, ‘त्रिशूल’, ‘मुकद्दर’, ‘पाखंडी’, ‘कभी-कभी’ और ‘जब जब फूल खिले’ जैसी करीब 116 फिल्मों में अभिनय किया था।

जिसमें 61 फिल्मों में शशि कपूर बतौर हीरो पर्दे पर आए और करीब 55 मल्टिस्टारर फिल्मों के हिस्सा बने थे। अमिताभ बच्चन के साथ इनकी जोड़ी खूब सराही गई थी। फ़िल्म इंडस्ट्री में शशि कपूर को कई पुरस्कार मिले।

2011 में भारत सरकार की तरफ से उन्हें पद्मभूषण से भी नवाजा गया था। शशि कपूर हिन्दी फ़िल्मों में लोकप्रिय कपूर परिवार के सदस्य थे। साल 2015 में उनको 2014 के दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया था। इस तरह से वे अपने पिता पृथ्वीराज कपूर और बड़े भाई राजकपूर के बाद यह सम्मान पाने वाले कपूर परिवार के तीसरे सदस्य बने थे।

https://www.sabguru.com/shashi-kapoor-dies-at-79-bollywood-stars-pay-tribute/