Home Latest news विहिप ने उदयपुर के फतहनगर में निकाली भगवा रैली

विहिप ने उदयपुर के फतहनगर में निकाली भगवा रैली

0
विहिप ने उदयपुर के फतहनगर में निकाली भगवा रैली

सबगुरु न्यूज उदयपुर। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल तथा दुर्गा वाहिनी द्वारा रविवार को उदयपुर के फतहनगर में भगवा रैली का आयोजन किया गया।

रैली यहां के केआरजी गार्डन से दोपहर बाद रवाना हुई जिसमें चार पहिया वाहनों में दुर्गा वाहिनी की बालिकाएं सवार थी जबकि दुपहिया वाहनों पर बजरंग दल एवं विहिप के कार्यकर्ता हाथों में भगवा लिए सवार थे।

फतहनगर तथा सनवाड़ के विभिन्न गली मोहल्लों से होते हुए रैली फतहनगर के विद्या निकेतन विद्यालय पहुंची जहां पर समारोह का आयोजन किया गया।

इस समारोह में महाविद्यालय प्रमुख परमवीरजीत सिंह, वीर रस के कवि हिम्मत सिंह उज्ज्वल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के भारत सिंह झाला, विहिप नगर अध्यक्ष दीपक पालीवाल, विद्या निकेतन प्रधानाचार्य धनपाल सेठ, पार्षद लोभचंद बंजारा समेत कई प्रमुख अतिथि मौजूद थे। कार्यक्रम के बाद भारत माता पूजन किया गया एवं नगर के प्रतिभावान बालक बालिकाओं का समारोह के दौरान सम्मान किया गया।