Home India City News वाइस एडमिरल गिरीश लूथरा ने नौसेना की दक्षिणी कमान संभाली

वाइस एडमिरल गिरीश लूथरा ने नौसेना की दक्षिणी कमान संभाली

0
वाइस एडमिरल गिरीश लूथरा ने नौसेना की दक्षिणी कमान संभाली
Vice Admiral Girish Luthra assumes Command of Southern Navy
 Vice Admiral Girish Luthra assumes Command of Southern Navy
Vice Admiral Girish Luthra assumes Command of Southern Navy

नई दिल्ली। वाइस एडमिरल गिरीश लूथरा ने शनिवार को नौसेना के दक्षिणी कमान के फ्लैग आॅफिसर कमांडिंग-इन-चीफ पद का कार्यभार ले लिया है।

नौसेना के प्रवक्ता के मुताबिक शनिवार सुबह कोच्चि में वाइस एडमिरल गिरीश लूथरा ने अपने पूर्ववर्ती फ्लैग आॅफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल सुनील लांबा से पद की जिम्मेदारी ली।

वाइस एडमिरल सुनील लांबा को अब मुंबई स्थित पश्चिमी नौसेना कमान में चीफ कमांडिंग फ्लैग ऑफिसर बनाया गया है। वह रविवार को मुंबई में अपने पद का कार्यभार संभालेंगे।