Home Delhi एम्स में इलाज के बाद एम. वेंकैया नायडू को मिली छुट्टी

एम्स में इलाज के बाद एम. वेंकैया नायडू को मिली छुट्टी

0
एम्स में इलाज के बाद एम. वेंकैया नायडू को मिली छुट्टी
vice president M Venkaiah Naidu discharged after successful angioplasty at AIIMS
vice president M Venkaiah Naidu discharged after successful angioplasty at AIIMS
vice president M Venkaiah Naidu discharged after successful angioplasty at AIIMS

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू को शनिवार को एजिंयोप्लास्टी प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी होने के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान से छुट्टी दे दी गई। 68 वर्षीय नायडू को शुक्रवार को हृदय से संबंधित समस्या, शुगर और उच्च रक्तचाप की वजह से एम्स में भर्ती कराया गया था।

उनका एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी के बाद उनका टेस्ट किया गया। एम्स की तरफ से शनिवार को जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार नायडू का शुक्रवार को विस्तृत रूटिन मेडिकल चेकअप किया गया।

कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टर बलराम भार्गव की निगरानी में स्ट्रेस थैलियम टेस्ट के बाद एंजियोग्राफी की गई जिसमें पता चला की एक मुख्य धमनी में कुछ रूकावट की समस्या है जिसके बाद एक स्टेंट लगाया गया।

बुलेटिन के अनुसार उनका स्वास्थ्य अब बढ़िया है और उन्हें तीन दिनों तक पूर्ण विश्राम और किसी भी आगुंतकों को उनसे नहीं मिलने की सलाह दी गई है।