Home World Asia News …तो बेनेजीर का किरदार निभाएंगी विद्या बालन

…तो बेनेजीर का किरदार निभाएंगी विद्या बालन

0
…तो बेनेजीर का किरदार निभाएंगी विद्या बालन
vidya balan to star in biopic on benazir bhutto or suchitra sen
vidya balan to star in biopic on benazir bhutto or suchitra sen
vidya balan to star in biopic on benazir bhutto or suchitra sen

मुंबई। बॉलीवुड में अपने संजीदा अभिनय के लिए मशहूर विद्या बालन पाकिस्तान की पूर्व प्रधनमंत्री बेनजीर भुट्टो का किरदार निभाना चाहती है। विद्या बालन को जीवनी पर आधारित बनने वाली कुछ फिल्मों का प्रस्ताव मिला है।

इनमें बेनेजीर भुट्टो और दिवंगत अभिनेत्री सुचित्रा सेन के किरदार का ऑफर है। विद्या इन दोनों की कहानियां और स्क्रिप्ट पढ़ रही है। यदि सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो विद्या पहले बेनजीर भुट्टो की जिंदगी को रूपहले पर निभाएंगी। उसके बाद सुचित्रा सेन की भूमिका निभाएंगी।

vidya balan to star in biopic on benazir bhutto or suchitra sen
vidya balan to star in biopic on benazir bhutto or suchitra sen

नो वन किल्ड जेसिका, द डर्टी पिक्चर और फिल्म कहानी की सफलता के बाद विद्या की पिछली कुछ फिल्मों ने कुछ खास कमाल नहीं किया है। घनचक्कर, शादी के साइड इफेक्टस और बॉबी जासूस कुछ खास नहीं कर पाई।  विद्या अब फूंक-फूंक कर कदम रख रही हैं। ऎसे में उनकी नजर बायोग्राफी पर भी टिकी है। विद्या इन दिनों इमरान हाशमी के साथ हमारी अधूरी कहानी नामक फिल्म में काम कर रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here