Home Entertainment Bollywood अनुष्का के पीछे पड़े लोगों को विराट ने सुनाई खरी-खरी

अनुष्का के पीछे पड़े लोगों को विराट ने सुनाई खरी-खरी

0
अनुष्का के पीछे पड़े लोगों को विराट ने सुनाई खरी-खरी

v-anu
नई दिल्ली। भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के पीछे पड़ने वाले लोगों को जमकर लताडा है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए। विश्व कप टी-20 के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार पारी खेलने वाले विराट ने सोमवार को ट्वीट कर ऐसे लोगों को लताड़ा।
कोहली ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि लगातार बिना रुके अनुष्का शर्मा के पीछे पड़े रहने वालों को शर्म आनी चाहिए। कुछ तो रहम करो। उसने हमेशा मुझे सकारात्मकता ही दी है। विराट ने अपने गुस्से का इजहार ट्विटर ही नहीं इंस्टाग्राम पर भी एक पोस्ट लिखकर किया।

virat's massege on instagram
virat’s massege on instagram

विराट कोहली ने लिखा कि उन लोगों को शर्म आनी चाहिए, जो नकारात्मक चीज को अनुष्का से ही जोड़ डालते हैं। उन लोगों को खुद को पढ़ा-लिखा कहने में शर्म आनी चाहिए। विराट ने आगे लिखा कि मेरे खेल में मैं कैसा प्रदर्शन करता हूं, उसका अनुष्का से कोई लेना-देना नहीं है, उसे दोषी ठहराने वालों को शर्म आनी चाहिए। अगर उन्होंने कुछ किया है, तो वह है कि उन्होंने मुझे प्रेरित किया और हमेशा मुझे सकारात्मकता दी।
कोहली ने आगे बढते हुए कहा कि यह बात मैं बहुत पहले कह देना चाहता था। मुझे इस पोस्ट के लिए किसी तरह का सम्मान नहीं चाहिए, बल्कि कुछ तरस खाइए और उनका सम्मान कीजिए। अपनी बहन या गर्लफ्रेंड या पत्नी के बारे में सोचिए, वह कैसा महसूस करेंगी, अगर कोई उनके पीछे पड़ा रहे और किसी भी समय सार्वजनिक रूप से उनका मजाक उड़ाया जाए।