Home Sports Cricket विराट कोहली ने पूरे किए 200 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच

विराट कोहली ने पूरे किए 200 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच

0
विराट कोहली ने पूरे किए 200 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच
Virat Kohli completes 200 ODIs
Virat Kohli completes 200 ODIs
Virat Kohli completes 200 ODIs

नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने 200 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे कर लिये। कोहली यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के 14वें और दुनिया के 72वें खिलाड़ी हैं।

कोहली से पहले जिन भरतीय क्रिकेटरों ने 200 एकदिवसीय मैच खेले हैं उनमें कपिल देव (225 एकदिवसीय), मोहम्मद अजहरुद्दीन (334 एकदिवसीय),सचिन तेंदुलकर (463 एकदिवसीय),अनिल कुंबले (271 एकदिवसीय),जवागल श्रीनाथ 229 (एकदिवसीय) सौरभ गांगुली (311 एकदिवसीय),राहुल द्रविड़ (344 एकदिवसीय),हरभजन सिंह (236 एकदिवसीय), वीरेन्द्र सहवाग (251 एकदिवसीय),युवराज सिंह (304 एकदिवसीय),महेन्द्र सिंह धोनी (306 एकदिवसीय),जहीर खान (200 एकदिवसीय) और सुरेश रैना (223 एकदिवसीय) शामिल हैं।