Home Headlines मुंबई मनपा के नए महापौर बने विश्वनाथ महाडेश्वर, हेमांगी बने उप महापौर

मुंबई मनपा के नए महापौर बने विश्वनाथ महाडेश्वर, हेमांगी बने उप महापौर

0
मुंबई मनपा के नए महापौर बने विश्वनाथ महाडेश्वर, हेमांगी बने उप महापौर
Vishwanath Mahadeshwar is new mumbai mayor, Hemangi deputy mayor
Vishwanath Mahadeshwar is new mumbai mayor, Hemangi deputy mayor
Vishwanath Mahadeshwar is new mumbai mayor, Hemangi deputy mayor

मुंबई। मुंबई मनपा के महापौर व उप-महापौर का चुनाव बुधवार को संपन्न हुआ। इस चुनाव में भाजपा नगरसेवकों के समर्थन से शिवसेना के महापौर विश्वनाथ महाडेश्वर को 171 मत मिले और वे महापौर चुन लिए गए। वहीं, हेमांगी वरलीकर उप महापौर चुने गए हैं।

गौरतलब है कि मुंबई मनपा के चुनाव में भाजपा-शिवसेना ने एक दूसरे के ऊपर जहां व्यक्तिगत स्तर पर आरोप लगाया था, वहीं भाजपा ने महापौर चुनाव में अपना प्रतिनिधि न उतारकर शिवसेना का समर्थन किया था जिसके चलते उसे 171 मत मिले।

शिवसेना के 88 तो भाजपा के 83 नगरसेवकों का मत महापौर हापौर विश्वनाथ महाडेश्वर को व उप-महापौर हेमांगी वरलीकर को मिला है।

मुंबई मनपा में भाजपा द्वारा शिवसेना का समर्थन करने पर राजस्वमंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि वे पहले से ही कहते आ रहे हैं कि दो भाई एक घर में कितना भी लड़ लें पर कार्यालय में वे एक साथ आएंगे।

वहीं, कांग्रेस के महापौर के उम्मीदवार विटठल लोकरे को पराजय का सामना करना पड़ा है। गौरतलब है कि मनसे ने महापौर चुनाव का बहिष्कार किया है।