Home India City News कलक्टर बंगले के बाहर रास्ता रोका

कलक्टर बंगले के बाहर रास्ता रोका

0
कलक्टर बंगले के बाहर रास्ता रोका
women jammed the road near collecter bunglow in sirohi
agitated women talking to collecter at his bunglow in sirohi
agitated women talking to collecter at his bunglow in sirohi

सिरोही। पानी की किल्लत से परेशान महिलाओं ने मंगलवार सवेरे जिला कलक्टर के बंगले के सामने ही जाम लगा दिया। बाद में जिला कलक्टर ने महिलाओं को बुलवाया तो उन्होंने इसकी समस्या बताई।
शहर में पानी की किल्लत इस कदर विकराल रूप धारण कर चुकी है कि आखिर महिलाओं को सडकों पर उतरना पडा। जलदाय विभाग इसके लिए बिजली की समस्या को दोष दे रहा है तो डिस्काॅम तूफान पर सारी जिम्मेदारी ढोल रहा है। इनके बीच में समन्वय बैठाने वाले जनप्रतिनिधि जब प्रशासनिक अधिकारियों की चमचागिरी में लग गए और अधिकारी सामंत बन गए तो आखिर महिलाओं का आक्रोश फूट पडा। नयावास की महिलाएं आठ दिन से पानी नहीं आने पर सवेरे जिला कलक्टर वी सरवन कुमार के घर पहुंची। यहां पर उनके घर के बाहर ही रास्ते पर बैठ गईं। बाद में जिला कलक्टर ने इन्हें घर के अंदर बुलवाया और इनसे इस तरह की अशोभनीय काम नहंी करते हुए समस्या बताने को कहा। इस पर महिलाओं ने सात-आठ दिन से पानी नहीं आने की बात की। जिला कलक्टर ने जलदाय विभाग के अधिकारियों से बात की तो उन्होंने बताया कि बिजली की समस्या है, डिस्काॅम के अधिकारियों का रोना यह था कि खम्भे तूफान में गिर गए हैं। जिला कलक्टर ने जलदाय विभाग को शाम तक पेयजल वितरण शुरू करने को कहा। कलक्टर ने महिलाओं को शाम तक पेयजल वितरण नियमित होने की बात कही। इस पर भी कुछ महिलाएं पानी सप्लाई होने तक उनके घर में ही धरने पर बैठ गईं। इस पर वहां पहुंचे कुछ जनप्रतिनिधियों ने समझाइश करके उन्हें वहां से घर भेजा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here